हांगकांग : पुलिस और लोकतंत्र समर्थकों में झड़पें

Last Updated 14 Oct 2019 05:10:52 AM IST

हांगकांग दंगा रोधी पुलिस की रविवार को लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शकारियों के साथ यहां कई झड़पें हुई। इसे लेकर पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की है।


हांगकांग में पुलिस और लोकतंत्र समर्थकों में झड़पें।

ये झड़पें कई स्थानों पर हुई। हालांकि, हालिया सप्ताहांतों पर हुई झड़पों से ये कम हिंसक थी। कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़कों की नाकेबंदी कर दी, चीन समर्थक कारोबारी प्रतिष्ठानों की दीवारों पर चित्र उकेर दिये, खिड़कियां तोड़ डाली और बैरीकेड हटा दिये। प्रदर्शनकारी मास्क लगाये हुए थे।

प्रदर्शनकारियों को रोकने पहुंची पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की हैं। उल्लेखनीय है कि चार महीने पहले चीन के साथ प्रत्यर्पण संधि के विरोध में शुरू हुआ आंदोलन अब लोकतंत्र की मांग के आंदोलन में तब्दील हो गया है।

एएफपी
हांगकांग


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment