व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, 1 की मौत, 5 घायल

Last Updated 20 Sep 2019 12:09:09 PM IST

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निवास स्थान व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये।


(प्रतीकात्मक तस्वीर)

प्रसारणकर्ता फॉक्स न्यूज के मुताबिक पुलिस को इस घटना की जानकारी स्थानीय समयानुसार गुरुवार रात 10.06 बजे मिली। घटना की सूचना पाते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गये।

घायलों में दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने घटना के बाद इलाके को पूरी तरह से बंद कर दिया है। पुलिस अभी भी हमलावर की तलाश और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

स्पूतनिक
वॉशिंगटन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment