संयुक्त राष्ट्र दफ्तर में दी गई श्रद्धांजलि

Last Updated 08 Aug 2019 02:04:20 AM IST

संयुक्त राष्ट्र में भारत सरकार के कार्यालय में बुधवार को पूर्व विदेशमंत्री सुषमा स्वराज को अनोखे तरीके से श्रद्धांजलि दी गई।


संरा में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन (file photo)

संरा में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने ट्वीट कर कहा, श्रीमती स्वराज के साथ कभी न भूलाई जाने वाली यादें हैं। संरा स्थित भारतीय दफ्तर उनके संरा दौरे को हमेशा संजोकर रखेगा। सलाम मैडम! उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो डाला है जिसमें श्रीमती स्वराज संरा महासभा को संबोधित कर रही हैं। श्रीमती स्वराज ने ‘उपनिवेश और पीड़ितों’ के अधिकारों और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए संरा को ‘अहिंसा के शक्तिशाली हथियार’ के तौर पर उपयोग करने की वकालत की थी।

उनके इस भाषण की काफी सराहना हुई थी। श्रीमती स्वराज का यह वीडियो 20 जून 2015 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर संरा में दिए गए भाषण का अंश है, जिसमें वह प्राचीन भारत की देन योग के बारे में बोल रही थीं। उन्होंने इस दौरान आतंकी खतरे पर भी कड़ा प्रहार किया था। श्रीमती स्वराज ने कहा, हम सभी को इस वास्तविकता को स्वीकार करना पड़ेगा कि आतंकवाद मानवाधिकार के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

शोक संवेदनाएं
- सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। एक असाधारण महिला एवं नेता, जिन्होंने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। मुझे भारत यात्रा के दौरान उनसे मिलने का मौका मिला और मैं हमेशा उन्हें याद करूंगी। उनके सभी चाहने वालों को मेरी गहरी संवेदनाएं। - महासभा अध्यक्ष मारिया एस्पिनोसा

- श्रीमती सुषमा स्वराज भारत की वरिष्ठ राजनीतिक नेता थीं। उन्होंने कहा, चीन श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। - चीन के विदेश प्रवक्ता हुआ चुनयिंग

- मैंने हमेशा ही स्वराज को श्रीलंका के सच्चे मित्र, पड़ोसी और रिश्तेदार के रूप में जाना, जिनका एक आकषर्क व्यक्तित्व था। क्षेत्रीय नीति के उद्देश्यों को हासिल करने की उनकी कोशिशों का यहां के लोगों पर लंबे समय तक प्रभाव रहेगा। - श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे

- सुषमा स्वराज एक शानदार महिला थीं, जिंदादिल थीं। मैं कई बार उनसे मिला और हमेशा उनकी जोशीली मित्रता और विवेकपूर्ण सलाह को याद करुंगा। उनके जाने से हमारा दिल टूट गया है। - सिंगापुर के विदेशमंत्री बालकृष्णन

वार्ता
न्यूयार्क


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment