पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे पर संसद का संयुक्त सत्र बुलाया

Last Updated 05 Aug 2019 05:17:40 PM IST

भारत द्वारा सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर राज्य के दर्जे को बदले जाने के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने मंगलवार को संसद का संयुक्त सत्र बुलाया है। सशत्र बलों के प्रमुखों को इसमें भाग लेने को कहा गया है।


पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने मंगलवार को संसद का संयुक्त सत्र को सुबह 11 बजे बुलाया गया है। सशत्र बलों के प्रमुखों को इसमें भाग लेने को कहा गया है।

पाकिस्तान थल सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा, वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल मुजाहिद अनवर खान, नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल जफर महमूद अब्बासी और संयुक्त कर्मचारी समिति के अध्यक्ष जनरल जुबैर महमूद हयात विशेष संसद सत्र में उपस्थित रहेंगे।

दुनिया समाचार के अनुसार, भारत सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के बाद मुकी स्थिति पर संयुक्त सत्र में विश्लेषण किया जाएगा।



भारत ने जम्मू एवं कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली संविधान की धारा 370 को खत्म कर दिया है।

आईएएनएस
इस्लामाबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment