UNSC में भारत की अस्थाई सदस्यता के समर्थन में आये एशिया-प्रशांत के सभी देश

Last Updated 26 Jun 2019 12:05:11 PM IST

एशिया-प्रशांत समूह के सभी 55 देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में दो साल के कार्यकाल के लिए भारत की गैर-स्थायी सीट की उम्मीवारी का समर्थन किया है। यह भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत है।


सैयद अकबरुद्दीन (फाइल फोटो)

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट करके कहा कि एशिया-प्रशांत के सभी देशों ने साल 2021-2022 के लिए सुरक्षा परिषद में भारत की गैर स्थायी सीट का सर्वसम्मति से समर्थन किया है। 

अकबरुद्दीन ने इसके लिए इन देशों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘समर्थन में आगे आने के लिए सभी 55 देशों का बहुत-बहुत धन्यवाद।’’

वार्ता
संयुक्त राष्ट्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment