यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में आठ की मौत

Last Updated 17 Jun 2019 07:22:47 AM IST

थाना बल्देव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन संख्या 140 के करीब गांव सराय सालवाहन के पास दिल्ली से आगरा जा रही कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।


यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में आठ की मौत (प्रतिकात्मक चित्र)

दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नोएडा के समसम नगर निवासी यह लोग कार से ताजमहल देखने आगरा जा रहे थे। माइल स्टोन संख्या 140 के करीब गांव सराय सालवाहन के पास कार ट्रक से जा भिड़ी। 

हादसे में कार सवार अनीता (30) पत्नी शिवकुमार निवासी समसमस नगर जेवर गौतमबुद्ध नगर, नीरज (26) पत्नी प्रेमचंद निवासी निवासी समसम नगर, जेवर गौतमबुद्ध नगर, अंजली (11) पुत्री शिवकुमार निवासी समसम नगर जेवर गौतम बुद्धनगर, शालू (20) पुत्री जयप्रकाश बनैल पहासू, बुलंदशहर और विष्णु (23) पुत्र सुरेश चंद निवासी भूड़ खेड़ली पलवल की मौके पर मौत हो गई।

जबकि घायल तरुणा (21) पुत्री सलेख चंद गुलावटी बुलंदशहर, गब्बर (24) पुत्र बिरमसिंह जेवाबाद खेड़ली बल्लभगढ़ फरीदाबाद और संतोषी (19) पुत्री भीमसेन सुरीर ने आगरा के कृष्णा हास्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सहारा न्यूज ब्यूरो
मथुरा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment