हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मिलकर सुरक्षा करेंगे यूएस-श्रीलंका

Last Updated 19 May 2019 06:40:16 AM IST

अमेरिका और श्रीलंका ने हिंद एवं प्रशांत महासागर में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा सुरक्षित समुद्री क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।


अमेरिका में राजनीतिक मामलों के विदेश उप मंत्री डेविड हेले (file photo)

शुक्रवार को जारी संयुक्त बयान के मुताबिक, दोनों देशों ने हिंद महासागर में नियम आधारित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया।

अमेरिका में राजनीतिक मामलों के विदेश उप मंत्री डेविड हेले और श्रीलंका के तिलक मरपना ने बृहस्पतिवार को वाशिंगटन में तीसरी अमेरिका-श्रीलंका साझेदारी वार्ता की थी।

संयुक्त बयान में कहा गया है कि अमेरिका और श्रीलंका ने हिंद एवं प्रशांत महासागरों में नियम आधारित व्यवस्था के जरिए शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा सुरक्षित समुद्री क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया जो अंतरराष्ट्रीय कायदे कानूनों को सम्मान करते हों।

बैठक के दौरान, अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को दोहराया कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ श्रीलंका के साथ खड़ा है और 21 अप्रैल को ईस्टर के मौके पर हुए आतंकी हमलों के बाद श्रीलंका के आतंकवाद रोधी प्रयासों का समर्थन करता है।

भाषा
वाशिंगटन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment