थाइलैंड के राजा ने अंगरक्षक से रचाई शादी

Last Updated 03 May 2019 07:02:01 AM IST

थाईलैंड के राजा माहा वाजिरालोंगकोर्न ने अपने निजी सुरक्षा बल की डिप्टी हेड सुथिदा तिदजई से शादी रचा ली है और उसे रानी की उपाधि दी है।




थाइलैंड के राजा ने अंगरक्षक से रचाई शादी

बीबीसी न्यूज के मुताबिक, 66 वर्षीय राजा वाजिरालोंगकोर्न ने बुधवार को विवाह किया। उन्होंने शनिवार से शुरू होने वाले अपने औपचारिक राज्याभिषेक से महज कुछ दिनों पहले ही अंगरक्षक को रानी बनाने का फैसला किया। वह अपने पिता राजा भूमिबोल अदुल्यादेज के अक्तूबर, 2016 में निधन के बाद संवैधानिक सम्राट बनाए गए थे। उनके पिता ने 70 साल तक सिंहासन संभाला था।
वाजिरालोंगकोर्न ने पहले भी कई बार शादी की है और उनका तीन बार तलाक हो चुका है। उनके सात बच्चे भी हैं। थाईलैंड के लोग अचानक हुई इस शादी से आश्चर्य में हैं। शाम तक थाईलैंड के सभी टेलिवीजन चैनलों पर शादी की वीडियो और तस्वीरें दिखाई जा रही थीं। राजा को किंग रामा एक्स के नाम से जाना जाता है। वाजिरालोंगकोर्न को शनिवार को विस्तृत बौद्ध और ब्राह्मण समारोह में आधिकारिक रूप से ताज पहनाया जाएगा। साल 2014 में वाजिरालोंगकोर्न ने सुथिदा तिदजई को बॉडीगार्ड यूनिट की डिप्टी कमांडर के तौर पर नियुक्त किया था। सुथिदा थाई एयरवे में फ्लाइट अटेंडेंट रह चुकी हैं।

शाही लोगों और विदेशी मीडिया ने कई बार वाजिरालोंगकोर्न का नाम सुथिदा के साथ जोड़ा था। लेकिन राजमहल की ओर से कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया। दिसंबर, 2016 में वाजिरालोंगकोर्न ने सुथिदा को रॉयल थाई आर्मी की फुल जनरल बना दिया। इसके बाद सुथिदा को 2017 में किंग के निजी सुरक्षा बल की डिप्टी कमांडर बनाया गया। वाजिरालोंगकोर्न ने सुथिदा को थानपु¨यग भी बनाया, जो एक शाही शीषर्क है, जिसका अर्थ लेडी होता है। थाई टीवी चैनलों की ओर से बुधवार को देर शाम राजा की शादी के दिखाए गए फुटेज में शाही परिवार तथा सलाहकारों की भागीदारी दिखाई दे रही है। राजा पवित्र जल को रानी सुथिदा के सिर पर डालते दिखाई दे रहे हैं। बाद में नवदंपती ने रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए।

वार्ता
बैंकॉक


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment