श्रीलंका बम धमाकों में मृतकों की संख्या 290 हुई, 6 भारतीय भी शामिल

Last Updated 22 Apr 2019 10:57:53 AM IST

श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के मौके पर गिरजाघरों और होटलों में हुए बम धमाकों में 290 लोग मारे गए जिनमें छह भारतीय भी शामिल हैं।




श्रीलंका में धमाके: मृतकों की संख्या 290 हुई,

पुलिस ने सोमवार को बताया कि हमले में मारे गए विदेशियों में कम से कम छह भारतीय नागरिकों के शामिल होने की खबर है।    

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने धमाके मारे गए दो अन्य लोगों की सोमवार को पहचान भी की।    

स्वराज ने कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त ने ट्वीट को रीट्वीट किया। उच्चायुक्त ने ट्वीट किया, ‘‘ हम बड़े दुख के साथ कल हुए हमले में दो लोगों के. जी हनुमंतरायप्पा और एम रंगयप्पा के निधन की पुष्टि करते हैं।’’    



स्वराज ने रविवार को सिलसिलेवार ट्वीट में तीन भारतीयों लक्ष्मी, नारायण चंद्रशेखर और रमेश के मारे जाने की पुष्टि की थी। उन्होंने लिखा, ‘‘ कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया कि नेशनल हॉस्पिटल ने तीन भारतीयों के निधन की पुष्टि की है।’’    

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को हुए बम धमाके में केरल के पी एस रसायिना (58) के मारे जाने की पुष्टि की थी।    

गौरतलब है कि श्रीलंका में रविवार को गिरजाघरों तथा पांच सितारा होटलों में ईस्टर के मौके पर आत्मघाती हमलों सहित आठ बम धमाकों में कम से कम 290 लोगों की जान चली गई हैं और करीब 500 लोग घायल हुए हैं। हमलों की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।    

सुबह सवा आठ बजे ईस्टर की विशेष प्रार्थनाओं के दौरान कोलंबो के संत एंथनी चर्च, नेगोम्बो शहर के

संत सबैस्टियन चर्च और बाटिकालोआ शहर के एक अन्य चर्च में एक के बाद एक विस्फोट हुए। वहीं पांच सितारा होटलों.. शांग-री-ला, सिनेमन ग्रांड और किंग्सबरी में भी विस्फोट हुए। विस्फोट में घायल हुए विदेशियों और स्थानीय लोगों को कोलंबो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।      

गुणशेखर ने बताया कि विस्फोटों में अभी तक 290 लोगों की मौत हुई है जबकि 500 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में छह भारतीय भी शामिल हैं। गौरतलब है कि करीब एक दशक पहले देश में समाप्त हुए गृह युद्ध के बाद यह सबसे हिंसक घटना है।

भाषा
कोलंबो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment