अफगानिस्तान: तालिबान हमले में 14 सैनिकों की मौत, 21 बंधक

Last Updated 07 Dec 2018 01:26:39 PM IST

अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान के एक हमले में 14 अफगान सैनिक मारे गए और उसने 21 सैनिकों को बंधक बना लिया।




तालिबान हमले में 14 सैनिकों की मौत ( फाइल फोटो)

हेरात प्रांतीय परिषद के सदस्य नजीबुल्ला मोहेबी ने कहा कि हमलावरों ने गुरुवार की देर रात निनदांद में सेना की दो बाहरी चौकियों को घेर लिया। उन्होंने कहा कि छह घंटे तक चली लड़ाई शुक्रवार सुबह खत्म हुई।

वहां पहुंची सेना की कुमुक ने विद्रोहियों को खदेड़ दिया, लेकिन तब तक वे 21 सैनिकों को बंधक बना चुके थे।

हालांकि रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता गफूर अहमद जावीद ने मृतक और घायलों की संख्या दस बताई है। किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन अधिकारियों ने इसके लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है।         
     
 

 

एपी
काबुल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment