नासा को बड़ी कामयाबी, मंगल पर उतरा इनसाइट लैंडर

Last Updated 27 Nov 2018 10:18:30 AM IST

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा का इनसाइट लैंडर सोमवार को मंगल ग्रह पर सुरक्षित उतर गया।


इस अंतरिक्ष यान के मंगल ग्रह पर उतरने के साथ ही नासा के दो साल तक चलने वाले उस मिशन की शुरुआत हो गयी जिसमें मंगल ग्रह से जुड़े अंतरिक्ष के रहस्यों के बारे में पता लगाया जायेगा। 

नासा का इनसाइट लैंडर इस साल पांच मई को प्रक्षेपित किया गया था। साल 2012 में क्यूरोसिटी रोवर के बाद लाल ग्रह के रहस्यों की खोज के लिए पूर्ण रूप से समर्पित नासा का यह पहला मिशन है।  

इनसाइट लैंडर छह महीने में करीब 48 करोड़ किलोमीटर का सफर तय करने के बाद मंगल ग्रह पर पहुंचा।

इनसाइट लैंडर भारतीय समयानुसार सोमवार देर रात करीब एक बजकर 17 मिनट पर मंगल ग्रह पर उतरा।  

इनसाइट लैंडर सात मिनट के महत्वपूर्ण समय के बाद मंगल पर उतरा।

नासा के इस मिशन का लक्ष्य इनसाइट लैंडर के जरिए मंगल की सतह और उसके आंतरिक भागों का अध्ययन करना है। 
 

शिन्हुआ
लॉस एंजिल्स


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment