पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त को इस महीने पांचवीं बार तलब किया

Last Updated 25 Feb 2018 12:02:09 AM IST

पाकिस्तान ने शनिवार को इस महीने पांचवीं बार भारतीय उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को इस्लामाबाद तलब किया और नियंत्रण रेखा पर भारतीय बलों की कथित गोलीबारी की निंदा की.


भारतीय सीमा पर डटे हुए भारतीय जवान (फाइल फोटो)

पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने बताया कि महानिदेशक (एसए एंड सार्क) मोहम्मद फैसल ने सिंह को निकियाल सेक्टर में गत 23 फरवरी को भारतीय बलों द्वारा बिना किसी उकसावे के किये गए संघषर्विराम उल्लंघन को लेकर तलब किया.
फैसल ने कहा कि गोलीबारी में थूर्तिनार गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए. यह गांव नियंत्रण रेखा से करीब 1200 मीटर की दूरी पर है.
विदेश कार्यालय ने इससे पहले 5, 15, 20 और 22 फरवरी को भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया था.
उन्होंने दावा किया, ‘‘भारत की ओर से संघषर्विराम उल्लंघन में अभूतपूर्व वृद्धि 2017 से जारी है जब भारतीय बलों ने 1970 से अधिक बार संघषर्विराम उल्लंघन किया.’’

उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से संघषर्विराम उल्लंघन क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिये बडा खतरा है और यह रणनीतिक गलत आकलन की ओर ले जा सकता है.
एक भारतीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से लगे गांवों पर मोर्टार से गोले दागे.
वहीं, एक भारतीय पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सैनिकों ने शाम सवा छह बजे के करीब नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में सीमा पर मोर्टार और छोटे हथियारों से गोले दागे.’’
उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और 15 मिनट तक दोनों तरफ से गोलीबारी चली. पाकिस्तानी गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

आईएएनएस


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment