Shaniwar Ke Upay : शनिवार को न खरीदें ये चीजें, लग सकता है शनि दोष

Last Updated 16 Dec 2023 12:15:34 PM IST

Shaniwar Ke Upay : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। हर दिन किसी एक भगवान की विशेष रूप से पूजा पाठ की जाती है।


Shaniwar Ke Upay :  शनिदेव की पूजा करने का सबसे अच्छा दिन शनिवार माना जाता है। इस दिन शनि भगवान की आराधना करने से उनकी विशेष कृपा मिलती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए हमें शनिवार के दिन कुछ चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। अगर इन्हें खरीदते हैं तो शनि दोष लग सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं शनिवार को क्या - क्या चीजें नहीं खरीदना चाहिए।

काला तिल - ऐसा माना जाता है कि शनिवार को काला तिल नहीं खरीदना चाहिए। अगर आप शनिवार को काले तिल खरीदते हैं तो आपको कई कार्यों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को काले तिल खरीदना मना है, लेकिन इस दिन काले तिल चढ़ाकर शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है। काले तिल शनिवार को छोड़कर किसी भी दिन खरीद सकते हैं।

तेल -  शनिवार के दिन तेल खरीदने से आपको बचना चाहिए। इस दिन सरसों का तेल या किसी भी चीज का तेल नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति कई रोगों (बीमारियों) से ग्रस्त हो सकता है।

नमक खरीदने से बचें - खाने का स्वाद बढ़ाने में नमक बहुत ज़रूरी होता है, लेकिन इसे शनिवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को नमक खरीदने से व्यक्ति पर कर्ज़ बढ़ सकता है जिससे वो हमेशा दुखी रहेगा इसलिए शनिवार के दिन नमक खरीदने से बचें।

काले रंग के कपड़े और जूते न खरीदें -
भूलकर भी कभी शनिवार के दिन काले रंग के जूते नहीं खरीदने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि अगर शनिवार के दिन काले रंग के जूते खरीदते हैं तो हर कार्य में असफलता मिलने की संभावना होती है। इसके अलावा इस दिन काले रंग के कपड़े खरीदने से भी बचें।

लोहे का सामान न खरीदें -
शनिवार के दिन लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन लोहे का सामान खरीदने से शनि देव कुपित होते हैं जिससे व्यक्ति को शनि दोष लगता है। शनिवार को लोहे से बनी चीज़ों का दान विशेष रुप से करना चाहिए। लोहे का सामान दान करने से शनि देव की कृपा मिलती है और व्यापार में मुनाफा होने की संभावना होती है

झाड़ू न खरीदें -
झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार का दिन उपयुक्त नहीं माना जाता। शनिवार को छोड़कर आप किसी भी दिन झाड़ू खरीद सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि झाड़ू घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है, लेकिन शनिवार को इसे खरीदने से दोष लगता है।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment