Sai baba mantra in hindi : भर जाएगी खुशियों से झोली, साईं बाबा के इन मंत्रों का करें जाप

Last Updated 14 Dec 2023 08:41:23 AM IST

Sai baba mantra in hindi : शिर्डी वाले साईं बाबा, एक ऐसे देव का स्वरूप हैं जिनको सच्चे मन से स्मरण करते ही मनुष्य की सारी विपत्तियां दूर हो जाती हैं। साईं बाबा की आराधना करने के लिए गुरुवार का दिन अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।


Sai baba mantra in hindi  - साईं बाबा में आस्था रखने वाले भक्त गुरुवार के दिन ही साईं बाबा के लिए व्रत रखते करते हैं। उनसे अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। साईं बाबा के दरबार में हर व्यक्ति अपनी अरदास लेकर आ सकता है। हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई किसी भी धर्म से संबंधित व्यक्ति साईं बाबा के प्रति श्रृद्धा भाव रख सकता है। साईं बाबा में आस्था रखने वाले व्यक्ति को श्रृद्धा तथा सबूरी इन आधारों को मानना महत्वपूर्ण माना जाता है। शिर्डी में साईं बाबा के चमत्कारों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पानी का दीपक जलाने वाले साईं नाथ सबके जीवन के अन्धकार को मिटा देते हैं। साईं नाथ के इन मंत्रों का जाप करने से साईं की कृपा उनके भक्तों पर हमेशा बनी रहती है। व्रत आदि रखकर भक्त साईं नाथ के इन मंत्रों के जाप का उच्चारण करते हैं। साईं बाबा में आस्था रखने वाले व्यक्ति इन मंत्रों का जाप करते रहते हैं।

यहां पढ़ें साईं मंत्र

1. ॐ साईं नाथ - Om Sainath  

2. ॐ साईं नमो नमः - Om sai namo namah

3. ॐ साईं गुरुवे नमः - Om sai Guruve Namah

4. ॐ साईं राम - Om sai ram
 
5. ॐ साईं देवाय नमः - Om sai devay namah

6. ॐ साईं समाधि देवाय नमः - Om sai samadhi devay namah

7. सबका मालिक एक - Sabka malik ek

8. ॐ साईं सत्य नमः - Om sai sathya namaha

9. ॐ शिर्डी देवाय नमः - Om shirdi devay namah

10. ॐ सर्वदेवमय नमः - Om sarvadevamya namah

11. ॐ साईं गुरुदेवाय नमः - Om sai guruvay namah

12. ॐ साईं नमो नमः जय श्री साईं नमो नमः जय साईं नमो नमः सदगुरु साईं नमो नमः।।
Om sai namo namah, Sri sai namo namah, Jaya Jaya sai namo namah, Sadguru sai namo namah

13. ॐ शिर्डी वासाय विहे सच्चिदानंद धीमहि। तन्नो साईं प्रचोदयात्। - om shirdi vasaya vidmahe sachidananda dhimahi, tanno sai prachodayat

14. ॐ अजर अमर साईं नमः - Om ajar amar sai naam

15. जय साईं राम – Jai sai ram

16. ॐ सर्वज्ञा, सर्व देव स्वरूपा, साईं नाथ - Om sarvagya sarv devay swroopa namah

17. ॐ मालिकाय नमः - Om sarve malikay namah

18. जय जय साईं नमो नमः। - Jai jai sai namo namah

19. ॐ साईं प्रचोदयात् -  Om sai prachodayat

20. जय साईं नाथ – Jai sai nath

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment