Ganesh ji Ke Upay : इन उपायों से प्रसन्न होते हैं गणेश भगवान, पूरी करते हैं सारी मनोकामना

Last Updated 14 Dec 2023 08:24:51 AM IST

anesh ji Ke Upay : भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है।


Ganesh ji Ke Upay : गणेश जी की पूजा करने से मनुष्य के जीवन में आने वाली तमाम बाधाओं का नाश होता है। किसी भी कार्यस्थल का उद्घाटन करने से पहले, घर प्रवेश करने से पहले श्री गणेश जी की पूजा की जाती है। भगवान् गणेश जी का वार बुधवार है। इस दिन गणेश जी की पूजा अर्चना करने का विधान है। शास्त्रों में कुछ उपाय बताये गए हैं जिन्हें करने से प्रभु गणेश खुश होते हैं और अपने भक्तों की मुरादें पूरी करते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से वो उपाय...

दुर्वा घास  
गणेश जी की पूजा में दुर्वा का विशेष स्थान है। गणेश जो को दुर्वा बहुत पसंद है। रोजाना स्नान आदि से निवृत होकर गणेश जी को दुर्वा अर्पित करने से गणेश जी बहुत खुश होते हैं। अगर आप रोजाना ऐसा नहीं कर सकते तो बुधवार को ऐसा जरूर करें। इससे ना केवल प्रभु गणेश आपकी मनोकामना पूरी करेंगे बल्कि बुध गृह से सम्बंधित दोष भी समाप्त होंगे।

शमी का पौधा
शमी का पौधा गणेश जी को बहुत पसंद है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार केवल शमी का पौधा ही ऐसा पौधा है जिसकी पूजा से गणेश जी और शनि दोनों प्रसन्न होते हैं। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार प्रभु श्री राम ने भी रावण पर विजय पाने के लिए शमी की पूजा की थी। शमी के पत्ते प्रभु गणेश जी को अर्पित करने से मनुष्य के तमाम दुःख दूर होते हैं। ऐसा करने से आर्थिक लाभ होता है।

मोदक
भगवान गणेश को सबसे प्यारी जो चीज लगती है वो है मोदक। गणेश जी को मोदक का भोग बहुत पसंद है। जो भी जातक शुद्ध मोदक का भोग प्रभु गणेश जी को लगाता है उसपर गणेश जी की अपार कृपा बरसती है। गणेश जी उस जातक के सभी दुःख दूर कर देते हैं। मोदक का भोग लगाने से मनुष्य के सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होते हैं और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

देसी घी
किसी भी पूजा अनुष्ठान में देसी घी का प्रयोग अनिवार्य माना गया है। घी का स्थान पंचामृत में आता है। घी एक बहुत पवित्र भोग है। कहते हैं कि जो मनुष्य श्री गणेश जी का घी से अभिषेक करता है उसे जिंदगी में कभी आर्थिक हानि नहीं होती। घी से गणेश जी की पूजा करने से बुद्धि बहुत तेज होती है और स्वास्थ्य बढ़िया होता है। गणेश जी ऐसे जातक की तमाम परेशनियां हर लेते हैं।

लाल सिन्दूर

कहा जाता है कि सिंदूर की लाली प्रभु गणेश जी को बहुत पसंद है। जो इंसान गणेश जी को लाल सिंदूर का तिलक लगाता है उसपर प्रभु गणेश अपनी कृपा बरसाते हैं। इससे आर्थिक क्षेत्र में आने वाली तमाम दिक्कतें दूर होती हैं और विघ्नों का नाश होता है। गणेश जी को तिलक लगाने के बाद अपने माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं। जो इंसान विदेश यात्रा करना चाहता है उसे गणेश जी को रोजाना लाल सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए।

चावल
चावल हर देवी देवता को अति प्रिय है। चावल को बेहद पवित्र और शुभता का प्रतीक माना जाता है। गणेश जी की पूजा के दौरान उन्हें चावल अर्पित करने से गणेश जी बहुत प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से गणेश जी खुश होते हैं। घर में खुशहाली आती है और सभी कार्य बिना किसी विघ्न के पूरे होते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि चावल का दाना टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment