Kartik Purnima 2023 : इस दिन पड़ रही है कार्तिक पूर्णिमा, जान लें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Last Updated 25 Nov 2023 09:38:35 AM IST

इस साल 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है।


Kartik Purnima 2023

Kartik Purnima 2023 : कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। पुराणों के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। इस वजह से इसे कार्तिक त्रिपुरी पूर्णिमा या गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है इस दिन गंगा में स्नान करने से भी पूरे वर्ष स्नान करने का फल मिलता है। इसी दिन भगवान विष्णु ने प्रलय काल में वेदों की रक्षा के लिए तथा सृष्टि को बचाने के लिए मत्स्य अवतार धारण किया था।

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व ( Kartik Purnima 2023 Mehtava )

इस साल 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। इस दिन गंगा स्नान, दीप दान और हवन करने से सभी पापों का नाश होता है। इसके साथ ही अन्न,धन एव वस्त्र का दान करने से कई गुणा लाभ मिलता है। ऐसी मान्यता है की इस दान करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार भी कार्तिक पुर्णिमा के दिन गंगा, यमुना, गोदावरी, नर्मदा, गंडक, कुरूक्षेत्र, अयोध्या, में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त ( Kartik Purnima 2023 Muhurat)  

कार्तिक पूर्णिमा  27 नवंबर 2023
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - 26 नवंबर को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट
पूर्णिमा तिथि समाप्त - 27 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 45 मिनट

कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि ( Kartik Purnima 2023 Puja Vidhi)   
कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा होती है।  
इस दिन सूर्योदय से पहले स्नान करने का विधान है।
इस दिन गंगा जी में स्नान करना चाहिए, जो लोग गंगा जी में स्नान नहीं कर सकते उन्हें नहाने के पानी में ही गंगा जल मिला कर स्नान करना चाहिए।
इसके बाद दक्षिण दिशा में भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित करें।
अब आप उन्हें पुष्प चढ़ाएं, घी का दीपक जलाएं और दही का भोग लगाएं।
अब आरती करें और कार्तिकेय के मंत्र का जाप करें।  
इस दिन सबको अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करना चाहिए।

मंत्र  (Mantra )
'देव सेनापते स्कंद कार्तिकेय भवोद्भव।
कुमार गुह गांगेय शक्तिहस्त नमोस्तु ते॥'

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment