Tulsi Vivah 2023 Date : पूरे विधि-विधान से करें तुलसी पूजन, मिलेगा मन चाहा फल

Last Updated 23 Nov 2023 11:10:21 AM IST

तुलसी विवाह देवउठनी एकादशी के एक दिन बाद मनाया जाता है। इस साल ये 24 नवंबर 2023 तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा।


Tulsi Vivah 2023 Date

Tulsi Vivah 2023 Date : तुलसी विवाह देवउठनी एकादशी के एक दिन बाद मनाया जाता है। इस साल 24 नवंबर 2023 को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। हिंदू धर्म में बड़ी धूम-धाम के साथ इस दिन का आयोजन किया जाता है। यह  एक श्रेष्ठ मांगलिक और आध्यात्मिक पर्व है। मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु के साथ तुलसी जी का विवाह होता है। तो चलिए आपको बताते हैं तुलसी विवाह का महत्व, पूजा विधि और मुहूर्त।

तुलसी विवाह का महत्व (tulsi vivah mahatva )
तुलसी विवाह कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में एकादशी के दिन किया जाता है। इसमें तुलसी नाम के पौधे का विवाह शालीग्राम अथवा विष्णु के साथ किया जाता है। हिन्दू धर्म में इसे मानसून का अन्त और विवाह के लिए उपयुक्त समय के रूप में माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में प्रेम और अटूटता आती है। भगवान विष्णु को तुलसी जी बहुत प्रिय है। यह एक श्रेष्ठ मांगलिक और आध्यात्मिक पर्व है। इस दिन से ही विवाह जैसे मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं।

तुलसी विवाह पूजन विधि ( tulsi vivah puja vidhi )
प्रातः काल स्नान कर लें।
विधि - विधान के साथ तुलसी जी का श्रृंगार करें।
पूजा के मुहूर्त के समय तुलसी के पौधे को आंगन, छत या पूजा स्थल पर रख लें।
आप चाहें तो तुलसी मंडप सजाने के लिए गन्ने या केले के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
उसके बाद गमले में शालिग्राम भगवान को रख कर उन पर अक्षत (चावल) फूल, तिल और फल चढ़ाएं।
इसके साथ तुलसी और शालिग्राम पर दूध में भीगी हल्दी लगाएं।
तुलसी जी और शालिग्राम भगवान को एक साथ मौली से बाँध दे और 11 बार तुलसी जी की परिक्रमा करें।
परिक्रमा पूरी कर के घी के दीपक से आरती करें।
 
तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त ( tulsi vivah shubh muhurat )
तुलसी विवाह शुक्रवार, 24 नवम्बर 2023
द्वादशी तिथि प्रारम्भ - नवम्बर 23, 2023 को 21:01 बजे
द्वादशी तिथि समाप्त - नवम्बर 24, 2023 को 19:06 बजे

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment