Chandra Dev Aarti Lyrics In Hindi : शरद पूर्णिमा पर करें चंद्र देव की आरती, मिलेगी रोगों से मुक्ति

Last Updated 27 Oct 2023 11:29:17 AM IST

Chandra Dev Aarti Lyrics In Hindi - ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा। दुःख हरता सुख करता, जय आनन्दकारी, रजत सिंहासन राजत, ज्योति तेरी न्यारी।


Chandra Dev Aarti

Chandra Dev Aarti Lyrics In Hindi : शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। आश्विन माह की पूर्णिमा ही  शरद पूर्णिमा कहलाती है। इस साल शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर 2023, शनिवार को है। इस दिन विशेष रूप से चंद्रमा की पूजा की जाता है क्योंकि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा की रोशनी से अमृत वर्षा होती है। ये भी कहा जाता है कि चंद्रमा की यह रोशनी रोगों से मुक्ति दिलाने का काम करती है। इस दिन को माता लक्ष्मी की पूजा के लिए भी बहुत खास माना गया है। इस दिन भक्त लक्ष्मी माता के साथ चंद्र देव की आरती भी करते हैं। चंद्र देव की आरती के बिना अधूरी मानी जाती है पूर्णिमा की पूजा। तो चलिए यहां पढ़िए चंद्र देव की आरती।

चंद्र देव आरती  - Chandra Dev Aarti Lyrics In Hindi
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा।
दुःख हरता सुख करता, जय आनन्दकारी।

रजत सिंहासन राजत, ज्योति तेरी न्यारी।
दीन दयाल दयानिधि, भव बंधन हारी।

जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे।
सकल मनोरथ दायक, निर्गुण सुखराशि।

योगीजन हृदय में, तेरा ध्यान धरें।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, संत करें सेवा।

वेद पुराण बखानत, भय पातक हारी।
प्रेमभाव से पूजें, सब जग के नारी।

शरणागत प्रतिपालक, भक्तन हितकारी।
धन सम्पत्ति और वैभव, सहजे सो पावे।

विश्व चराचर पालक, ईश्वर अविनाशी।
सब जग के नर नारी, पूजा पाठ करें।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा।

शरद पूर्णिमा 2023 मंत्र (Sharad Purnima 2023 Mantra)
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नम:।।

ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment