Pradosh Vrat october 2023 : कब है बुध प्रदोष व्रत? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Last Updated 10 Oct 2023 07:38:11 AM IST

Pradosh Vrat October 2023 : धार्मिक मान्यताओं में प्रदोष व्रत बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है और ये भगवान शिव को समर्पित है।


Pradosh Vrat october 2023

Pradosh Vrat october 2023 : हिंदू धर्म के सबसे शुभ व महत्वपूर्ण व्रतों में से एक प्रदोष व्रत होता हैं जिसमें भगवान शिव की पूजा की जाती है। माह की त्रयोदशी तिथि में सायं काल को प्रदोष काल कहा जाता है। अपनी मनोकामना पूरी करने करने के लिए कोई भी स्त्री इस व्रत को कर सकती है। यह भगवान शिव के सबसे फलदायक व्रतों में से एक है। प्रदोष व्रत को करने से हर प्रकार का दोष मिट जाता है।  बुधवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ने पर इसे बुध प्रदोष व्रत का नाम दिया गया है। पंचांग के अनुसार, 11 अक्टूबर, बुधवार को आश्विन माह का प्रदोष व्रत पड़ रहा है।  

प्रदोष व्रत का महत्व
इस व्रत को करने से मनुष्यों को उसके सभी दोषों से मुक्ति मिलती है और उसके सब कष्टों का निवारण होता है। शिव परिवार की उपासना करने वालों को सुयोग्य संतान मिलती है। यह व्रत प्रदोषमप्रदोष (सूर्यास्त के बाद रात्रि का सबसे पहला पहर) काल में किया जाता है। दक्षिण भारत में प्रदोष व्रत को प्रदोषम के नाम से जाना जाता है और इस व्रत को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

किस दिन क्या अर्थ है प्रदोष व्रत का
रविवार - भानुप्रदोष , सदा निरोग रहने के लिए|
सोमवार - सोमप्रदोष, इच्छानुसार फल और सकारत्मक सोच के लिए|
मंगलवार - भौमप्रदोष, स्वास्थ से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए|
बुधवार - सौम्यवारा प्रदोष, शिक्षा व ज्ञान पाने के लिए |
गुरूवार - गुरुवार प्रदोष, पितरों के आशीर्वाद और शत्रु के विनाश के लिए|
शुक्रवार - भ्रिगुवार प्रदोष, धन व सौभाग्य की प्राप्ति के लिए|
शनिवार - शनि प्रदोष,संतान प्राप्ति के लिए|

व्रत विधि |  Pradosh Vrat puja vidhi

  • सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें।
  • भगवान शिव और माता पार्वती के लिए आसान बिछाएं और उन्हें उस पर विराजमान करें.
  • इसके बाद मंदिर में दीपक जलाएं।
  • व्रत लेने का संकल्प लें।
  • भगवान का साज श्रृंगार करें
  • अब फल चढ़ाएं और भोग लगाएं ।
  • इसके बाद पुष्प अर्पित करें।
  • अब शिव भगवान और माता पार्वती जी और गणेश भगवान की आराधना करें।
  • भगवान शिव की आरती  करे।
  • ओम नमः शिवाय का जाप करें।
  • शाम में भी दिया जरूर जलाएं।

Pradosh Vrat 2023 Puja Muhurat

  • बुध प्रदोष व्रत 11 अक्टूबर 2023
  • प्रदोष पूजा मुहूर्त - 17:57 से 20:26
  • अवधि - 02 घण्टे 29 मिनट्स
  • दिन का प्रदोष समय - 17:57 से 20:26
  • दिन का प्रदोष समय - 17:57 से 20:26

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment