October 2023 Festivals : अक्टूबर में आने वाले हैं कई बड़े त्योहार और व्रत, यहां है पूरी लिस्ट

Last Updated 01 Oct 2023 11:18:20 AM IST

October 2023 calendar - अक्टूबर के महीने में शारदीय नवरात्रि, दशहरा, जीतिया व्रत और शरद पूर्णिमा जैसे बड़े व्रत पड़ेंगे।


October 2023 Festivals list

October 2023 Festivals list - अक्तूबर का महीना शुरु हो चुका है। धार्मिक दृष्टि से यह महीना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में कई बड़े व्रत और त्योहार आते हैं। पितृपक्ष,  सर्व पितृ अमावस्या, शारदीय नवरात्रि, दशहरा का पर्व, जीवित्पुत्रिका व्रत, इंदिरा एकादशी, शरद पूर्णिमा आदि जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार इस महीने में आएंगे।  तो चलिए जानते हैं अक्तूबर 2023 में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट

अक्टूबर 2023 व्रत-त्योहार सूची (Masik Vrat Tyohar October 2023)
1 अक्टूबर 2023, : पितृ पक्ष का तीसरा श्राद्ध
2 अक्टूबर 2023 : महात्मा गांधी जयंती,
2 अक्टूबर 2023 :संकष्टी चतुर्थी व्रत
4 अक्टूबर 2023 : रोहिणी व्रत
6 अक्टूबर 2023 : जीवित्पुत्रिका व्रत
9 अक्टूबर 2023: एकादशी श्राद्ध
10 अक्टूबर 2023 : इंदिरा एकादशी
11 अक्टूबर 2023 : प्रदोष व्रत
12 अक्टूबर 2023 : मासिक शिवरात्रि
14 अक्टूबर 2023 : सर्वपितृ अमावस्या
14 अक्टूबर 2023 :सूर्य ग्रहण
15 अक्टूबर 2023 : शारदीय नवरात्रि प्रारंभ
15 अक्टूबर 2023 : महाराजा अग्रसेन जयंती
18 अक्टूबर 2023 : तुला संक्रांति
18 अक्टूबर 2023 :विनायक चतुर्थी
19 अक्टूबर 2023: उपांग ललिता व्रत
20 अक्टूबर 2023 : सरस्वती आवाहन
20 अक्टूबर 2023 :स्कंद षष्ठी
21 अक्टूबर 2023: सरस्वती पूजन
22 अक्टूबर 2023: दुर्गाष्टमी
23 अक्टूबर 2023 : महानवमी,शारदीय नवरात्रि का समापन , बंगाल महानवमी
24 अक्टूबर 2023 : नवरात्रि पारण, विजयदशमी या दशहरा
24 अक्टूबर 2023 :बुद्ध जयंती
25 अक्तूबर 2023 : पापांकुशा एकादशी
26 अक्टूबर 2023 : प्रदोष व्रत
28 अक्टूबर 2023: शरद पूर्णिमा व्रत
28 अक्टूबर 2023: महर्षि वाल्मिकी जयंती
28 अक्टूबर 2023: खण्डग्रास चंद्रग्रहण, कार्तिक स्नान प्रारंभ
29 अक्टूबर 2023 : कार्तिक मास आरंभ
29 अक्टूबर 2023 :चंद्र ग्रहण

प्रेरणा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment