Parivartini Ekadashi 2023: जानिए 25 या 26 सितंबर कब है परिवर्तिनी एकादशी व्रत?

Last Updated 23 Sep 2023 09:00:21 AM IST

परिवर्तिनी एकादशी शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व क्या है। इसे पार्श्व एकादशी Parsva Ekadashi, वामन एकादशी, जयंती एकादशी भी कहा जाता है।


Parivartini Ekadashi

Parivartini Ekadashi 2023 - हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तनी एकादशी ( Parivartini ekadashi ) के नाम से जाना जाता है। इसे  पार्श्व एकादशी (Parsva Ekadashi), वामन एकादशी (Vamana Ekadashi ), जयंती एकादशी ( jayanti ekadashi ) भी कहा जाता है। इस दिन विष्णु भगवान के वामन अवतार की पूजा - पाठ की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन विष्णु जी योग निद्रा में भाद्रपद शुक्ल एकादशी को करवट बदलते हैं और इसी वजह से इसे परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है। आइए जानते हैं परिवर्तिनी एकादशी व्रत 2023 कब है, इसका शुभ मुहूर्त, शुभ योग और पूजा विधि।

कब  है परिवर्तिनी एकादशी व्रत 2023 (Parivartini Ekadashi 2023)
हिन्दू पंचाग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी ( Parivartini ekadashi ) के रूप में मनाया जाता है। इस साल ये तिथि दो दिन पड़ रही है। इस साल 2023 भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 25 सितंबर 2023 को सुबह 7:55 से शुरू होगी और 26 सितंबर 2023 को सुबह 5 बजे खत्म होगी। ऐसे में परिवर्तिनी एकादशी व्रत ( Parivartini ekadashi ) 2023 दो दिन, यानि कि 25 और  26 सितंबर 2023 को रखा जाएगा।

परिवर्तिनी एकादशीका महत्व - Parivartini ekadashi ka mahatva in hindi
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त परिवर्तिनी एकादशी ( Parivartini ekadashi ) का व्रत रखते हैं उन्हें भगवान विष्णु सुख - समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। आपके द्वारा अनजाने में किए गए सभी पापों का नाश करते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। परिवर्तिनी एकादशी को सभी दुखों से मुक्ति मिलती है। भक्तों को वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है।

परिवर्तिनी एकादशी शुभ मुहूर्त (Parivartini Ekadashi Subh Mahurat 2023)
पार्श्व एकादशी 25 सितंबर 2023
पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 01:25 पी एम से 03:50 पी एम, 26 सितंबर 2023
पारण तिथि के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय - 10:11 ए एम
एकादशी तिथि प्रारम्भ - 25 सितंबर 2023 को 07:55 ए एम बजे
एकादशी तिथि समाप्त - 26 सितंबर 2023 को 05:00 ए एम बजे

परिवर्तिनी एकादशी पूजन सामग्री लिस्ट - Parivartini Ekadashi puja samagri list  
• भगवान विष्णु जी की मूर्ति
• गंगाजल
• फूल
• सुपारी
• नारियल
• फल
• धूप
• लौंग
• दीप
• घी
• पंचामृत
• अक्षत
• तुलसी दल
• भोग
• चंदन
• मिठाई आदि।

परिवर्तिनी एकादशी व्रत पूजन विधि - (Parivartini Ekadashi puja vidhi in hindi)
• सुबह उठकर स्नान करें।
• मंदिर में विष्णु जी की मूर्ति स्थापित करें
• गंगा जल से प्रतिमा साफ करें
• घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
• विष्णु भगवान का गंगाजल से अभिषेक करें।
• विष्णु जी को फूल अर्पित करें।
• तुलसी दल अर्पित करें।
• प्रतिमा पर सिंदूर का टीका लगाएं।
• पंचामृत अर्पित करें।
• भगवान विष्णु की आरती करें।
• अब विष्णु जी का पाठ करें।
• अब उन्हें भोग लगाएं। भोग में तुलसी का उपयोग ज़रूर करें। 
_SHOW_MID_AD__

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment