Ganesh Chaturthi 2023 Date: जीवन में उन्नति के लिए करें गणेश चतुर्थी का व्रत,जानें मूर्ति स्थापना का मुहूर्त और पूजा विधि

Last Updated 18 Sep 2023 09:31:49 AM IST

हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश भगवान की स्थापना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस साल गणेश उत्सव की शुरुआत 19 सितंबर 2023 से हो रही है।


Ganesh Chaturthi 2023

Ganesh chaturthi 2023 shubh muhurat in hindi - हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश भगवान की स्थापना की जाती है। इस दिन से 10 दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान गणेश का अवतरण यानी जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस साल गणेश उत्सव की शुरुआत 19 सितंबर 2023 से हो रही है। इस दिन लोग प्यारे गणपति बप्पा को ढोल - नगाड़ों के साथ बड़ी ही धूमधाम से अपने घर में लाते हैं। पूरे गणेश उत्सव के दिनों में हर तरफ बप्पा का नाम ही सुनाई देता है। भगवान गणपति को बुद्धि और शुभता का देवता माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जहां पर गणपति बप्पा विराजते हैं, वहां हर समय सुख और समृद्धि रहती है। इस साल गणपति बप्पा का आगमन बेहद शुभ योग में हो रहा है। गणेश चतुर्थी के इस शुभ अवसर पर लोग गणेश भगवान की प्रतिमा को घर लाते हैं और उनकी पूजा -अर्चना करते हैं। पूरे दस दिनों तक गणपति जी का पूजा-पाठ किया जाता है। इसके बाद भक्त अपने हिसाब से डेढ़ दिन, तीन दिन, पांच दिन, सात दिन और ग्यारहवें दिन गणपति जी की मूर्ति का धूम -धाम से विसर्जन करते हैं। चलिए आपको बताते हैं गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त।


Ganesh chaturthi 2023 shubh muhurat in hindi - Ganesh jayanti muhurat mahatva and puja vidhi
महत्व  - mehtava

• गणेश चतुर्थी के व्रत करने से सभी संकटों का नाश होता है और घर में सुख समृद्धि और खुशहाली का वास होता है।
• किसी भी पूजा या शुभ कार्यों को करने से पहले गणेश जी की पूजा होती है। अग्नि पुराण के अनुसार जो लोग गणेश चतुर्थी का व्रत करते हैं उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।
• इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा उपवास करने से भगवान गणेश ज्ञान और धैर्य का आशीर्वाद देते हैं,जिससे मनुष्य अपने जीवन में उन्नति कर और मन चाहा फल प्राप्त कर सके।

मुहूर्त  - muhurat
• गणेश चतुर्थी मंगलवार, सितम्बर 19,2023
• मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त - 11:02 ए एम से 01:29 पी एम
     अवधि - 02 घण्टे 27 मिनट्स
• वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - 09:45 ए एम से 08:45 पी एम
     अवधि - 11 घण्टे 00 मिनट्स
• चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - सितम्बर 18, 2023 को 12:39 पी एम बजे
• चतुर्थी तिथि समाप्त - सितम्बर 19, 2023 को 01:43 पी एम बजे  

पूजा विधि  - puja vidhi
• प्रातः काल उठकर स्नान करें।
• उसके बाद गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें।
• पूजा शुरू करने से पहले इस मंत्र का जाप करें - गजानन भूतगणादि सेवितं कपित्थ जंबू फल चारू भक्षणम्। उमासुतम शोक विनाशकारकम् नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्।।
• मंत्र का जाप करके व्रत का संकल्प लें।
• इसके बाद विधि विधान के साथ गणेश जी को फूल,फल, अक्षत चढ़ाएं और कम से कम 11 या 21 लड्डुओं का भोग लगाएं।
• उसके बाद गणेश जी की आरती करें और गरीब बच्चों को खाना खिलाएं।
 

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment