Aaj Ka Rashifal, Saturday, September 6, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 6 सितंबर, 2025 का राशिफल
Last Updated 06 Sep 2025 08:23:59 AM IST
Aaj Ka Rashifal, Saturday, September 6, 2025: आज शनिवार, 6 सितंबर, 2025 का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।
![]() दैनिक राशिफल |
मेष : भविष्य संबंधुी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। भावनाओं से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
बृषभ : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे।
मिथुन : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।
कर्क : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकर्षित मन पर अंकुश लगायें। मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा।
मिथुन : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।
कर्क : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकर्षित मन पर अंकुश लगायें। मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा।
सिंह : विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
कन्या : भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना, प्रगति का सूचक है। परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति होगी।
तुला : उच्छृंखलता व व्याग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।
वृश्चिक : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।
धनु : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति से मन प्रसन्न रहेगा। सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी।
मकर : आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा।
कुंभ : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।
मीन : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। परिवार को एकजुट बनाये रखने में आपकी अहम भूमिका होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
| Tweet![]() |