Aaj Ka Rashifal, Tuesday, September 2, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 2 सितम्बर, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Tuesday, September 2, 2025: आज मंगलवार, 2 सितंबर, 2025 का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।
![]() दैनिक राशिफल |
मेष : नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी स्थितियों में सुधार का समय आ गया है। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन को नीरस बनाएंगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
बृषभ : गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
मिथुन : सगे-संबंधियों के बीच आलोचनात्मक रवैया छवि पर बुरा प्रभाव डालेगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव।
कर्क : मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्य में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। रोजगार में नये लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह : पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होगा। अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़ा ही नम्रतापूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बनें।
कन्या : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। घर में सामान्य माहौल रहेगा।
तुला : आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। व्यवहार कुशलता आपके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पूजी है। थोड़ा अर्थाभव मन को परेशान कर सकता है।
वृश्चिक : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
धनु : स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी आपका हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
मकर : मन कुछ असामान्यताओं का शिकार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। आवेश में लिये निर्णय से पश्चाताप संभव। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।
कुंभ : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे।
मीन : भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। किसी नये क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ कहा जाएगा।
| Tweet![]() |