Aaj Ka Panchang/Rashifal 1 August: श्रावण माह शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Last Updated 01 Aug 2025 10:30:16 AM IST

आज शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है जो पूर्ण रात्रि तक प्रभावी रहेगी। आज मासिक दुर्गाष्टमी है। साथ ही आज शुक्रवार है तो आज मां लक्ष्मी का व्रत किया जाता है।


राष्ट्रीय श्रावण 10, शक् संवत् 1947। श्रावण शुक्ल अष्टमी, संवत् 2082, सौर (मिथुन) श्रावण मास की 17, प्रविष्टें। सफर 06, हिजरी 1447 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। श्रावण शुक्ल पक्ष अष्टमी अर्धरात्रियोत्तर 05:28 बजे तक, तदन्तर अष्टमी तिथि ही उदित रहेगी। स्वाति  नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 03:41 बजे तक, तदन्तर विशाखा नक्षत्र शुरु। शुभ योग अर्धरात्रियोत्तर 05:28 बजे तक, तदन्तर शुभ योग ही उदित रहेगा। 

चलिए पंचांग (Panchang 1 August 2025) से जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल के विषय में।

सूर्य-चंद्र की गणनाएँ
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:42, काशी-प्रात: 05:25, कानपुर-प्रात: 05:33, पटना-प्रात: 05:16, देहरादून-प्रात: 05:36, गोरखपुर-प्रात: 05:21, लखनऊ-प्रात: 05:30 बजे।

दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:11, काशी-सायं 06:43, कानपुर-सायं 06:55, पटना-सायं 06:35, देहरादून-रात्रि 07:11, गोरखपुर-सायं 06:44, लखनऊ-सायं 06:54 बजे।

दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 12.32, काशी-अप. 12.03, कानपुर-अप. 12.16 पटना-पूर्वा. 11.54, देहरादून-अप. 12:32, गोरखपुर-अप. 12.04, लखनऊ-अप. 12.14 बजे।

दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 11:27, काशी-रात्रि 11:09, कानपुर-रात्रि 11:18, पटना-रात्रि 11:00, देहरादून-रात्रि 11:20, गोरखपुर-रात्रि 11:05, लखनऊ-रात्रि 11:15 बजे।

राहुकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे। 

ग्रह नक्षत्र के आधार पर प्रतिदिन मानव जीवन के साथ-साथ सभी राशियों के ऊपर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। पंचांग के अनुसार आज के दिन जातकों का दिन कैसा बीतने वाला है, आइए पं कृष्ण गोपाल मिश्र से जानते है...

मेष :  भावना से उद्वेलित आपका मन  निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं।   

बृषभ : भौतिक महत्वाकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे।

मिथुन : भावनाओं पर नियंतण्ररख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। उच्छृंखलता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।  

कर्क : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।     

सिंह : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है।

कन्या : कुछ नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियन्तण्ररखें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।   

तुला : कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।  किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन में चिंता रहेगी।    

वृश्चिक : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।  क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।   

धनु : रोजगार में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।

मकर : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। घर में खुशहाली रहेगी।     

कुंभ : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा।  

मीन : पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। कुछ असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।

 

पं कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment