Aaj Ka Rashifal, Monday, July 21, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज सोमवार, 21 जुलाई, 2025 का राशिफल और आज का पंचांग
Aaj Ka Rashifal, Monday, July 21, 2025: आज 21 जुलाई 2025, सोमवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल और साथ ही जानिए आज का पंचांग भी।
![]() |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:36, काशी-प्रात: 05:19, कानपुर-प्रात: 05:28, पटना-प्रात: 05:10, देहरादून-प्रात: 05:29, गोरखपुर-प्रात: 05:15, लखनऊ-प्रात: 05:25 बजे।
दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:18, काशी-सायं 18:48, कानपुर-सायं 19:01, पटना-सायं 18:40, देहरादून-सायं 19:18, गोरखपुर-सायं 18:50, लखनऊ-सायं 19:00 बजे।
दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 02:32, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 02:18, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 02:26, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 02:08, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 02:23, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 02:12, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 02:22 बजे।
दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 16:19, काशी-अप.15:46, कानपुर-सायं 16:00, पटना-अप.15:37, देहरादून-सायं 16:21, गोरखपुर-अप.15:48, लखनऊ-अप.15:58 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
राष्ट्रीय आषाढ़ 30, शक् संवत् 1947। श्रावण कृष्ण एकादशी, संवत् 2082, सौर (मिथुन) श्रावण मास की 05, प्रविष्टें। वष्रा ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष एकादशी (11) प्रात: 09:38 बजे तक, तदन्तर द्वादशी तिथि प्रारम्भ। रोहिणी नक्षत्र रात्रि 21:07 बजे तक, तदन्तर मृगशिरा नक्षत्र प्रारम्भ। वृद्धि योग सायं 18:39 बजे तक, तदन्तर ध्रुव योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। कामदा एकादशी व्रत सबका, श्रावण सोमवार व्रत।
दैनिक राशिफल
मेष : अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। इधर-उधर की बातों में मन न लगाएं सिर्फ अपने कर्तव्यों पर केन्द्रित हों। पारिवारिक अथवा कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थता हेतु आपको उद्वेलित करेगा।
बृषभ : नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग आशावादी बनें। प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश मन लाभ से वंचित करेगा। सामाजिकता के निर्वहन में व्यस्त रहेंगे।
मिथुन : किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। कभी धूप कभी छाँव यही जीवन है उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।
कर्क : संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों हैं अत: खराब प्रवृत्ति के व्यक्तियों से दूरी बनाएं। किसी पुराने मित्र से मिलने का योग बन रहा है।
सिंह : कुछ नई प्रतिभाएं आप में परिलक्षित होंगी। कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिन्ता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष से सबल होंगे। शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र में सफलता के योग हैं।
कन्या : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की आपूर्ति में साधनाभाव से मन परेशान होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार हैं। इधर की बात उधर करना आपकी छबि के लिए हानिकारक हो सकता है।
तुला : बीती हुई बातों को भूलने की कोशिश करें। धार्मिक व सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। रोजगार क्षेत्र में अनवरत व्यस्तता से मन खिन्न होगा। कुछ स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता अपेक्षित है।
वृश्चिक : भविष्य में अच्छी योजनाएं बन रही हैं, आलस्य का त्याग करें। रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। महत्पूर्ण दायित्व की पूर्ति में सहायक होंगे। निराशा छोड़ समस्याओं के विकल्प पर मन को केन्द्रित करें।
धनु : उत्साहपूर्ण सुखद समय का अहसास होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। बहुत ही अच्छा समय आ गया है सिर्फ मन लगाकर परिश्रम करें।
मकर : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा। हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। नये लक्षों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे।
कुंभ : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। नये लक्षों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे। किसी निकटस्थ संबंधी से लाभ के आसार हैं। प्रियजनों से प्यार, उपहार व सम्मान के योग भी बन रहे हैं।
मीन : कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। आय-व्यय में असन्तुलन से मन प्रयत्नशील होगा। रोजगार क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी।
| Tweet![]() |