Aaj Ka Rashifal, Thursday, May 29, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बृहस्पतिवार, 29 मई, 2025 का राशिफल

Last Updated 29 May 2025 12:25:19 PM IST

Aaj Ka Rashifal, Thursday, May 29, 2025: आज 29 मई 2025, बृहस्पतिवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 29 मई, 2025 का राशिफल

मेष : इस कठिन समय में भी आपकी रचनात्मकता निखर के सामने आएगी। परिजनों के सहयोग से कठिन से कठिन कार्य भी आसान लगेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। कुछ नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी।

बृषभ : मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। परिजनों के साथ मधुर संवाद करें। वक्त के साथ जो निकल गया उस पर पश्चाताप करने से कोई फायदा नहीं है, वक्त के साथ गतिमान होना ही सकारात्मक जीवन है।

मिथुन : संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत रहेंगे। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें।

कर्क : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधो में भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी।

सिंह : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें, और आवेश में कोई निर्णय न लें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। कुछ पूर्ववत् स्थितियों में सुधार के आसार बनेंगे। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।

तुला : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशांति रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।

वृश्चिक : अर्थाभाव और भविष्य की चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। चुनौतियों का सामना करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।

धनु : भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को न हावी होने दें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

मकर : किसी दूसरे की पीठ पीछे आलोचना न करें। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ : निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें। आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है। किसी मेहमान के आगमन से घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।

मीन : विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। घर में प्रसन्नता रहेगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment