Aaj Ka Panchang/Rashifal: 30 मई शुक्रवार का राशिफल और पंचांग, जानें आज आपके भाग्य में क्या अच्छा है…
30 मई दिन शुक्रवार और तिथि है ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी तिथि। 30 मई दिन है शुक्रवार और कल की तिथि रहेगी ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी तिथि।
![]() |
राष्ट्रीय ज्येष्ठ 09, शक संवत् 1947। ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी, संवत् 2082, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 16, प्रविष्टें। जिल्हेज 02, हिजरी 1446 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्थी रात्रि 09:24 बजे तक, तदन्तर पंचमी तिथि शुरु। पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 09:30 बजे तक, तदन्तर पुष्य नक्षत्र शुरु। गण्ड योग अप. 12:57 बजे तक, तदन्तर वृद्धि योग शुरु। भद्रा प्रात: 10:21 बजे रात्रि 09:24 बजे तक, वैनायकी श्रीगणोश चतुर्थी व्रत, श्री गुरु अर्जन देव बलिदान दिवस।
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:24, काशी-प्रात: 05:07, कानपुर-प्रात: 05:16, पटना-प्रात: 04:58, देहरादून-प्रात: 05:17, गोरखपुर-प्रात: 05:03, लखनऊ-प्रात: 05:13 बजे।
दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:13, काशी-सायं 06:43, कानपुर-सायं 06:56, पटना-सायं 06:35, देहरादून-सायं 07:13, गोरखपुर-सायं 06:44, लखनऊ-सायं 06:54 बजे।
दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 08.16, काशी-प्रात: 08.01, कानपुर-प्रात: 08.09, पटना-प्रात: 07.51, देहरादून-प्रात: 08:08, गोरखपुर-प्रात: 07.55, लखनऊ-प्रात: 08.05 बजे।
दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 10:49, काशी-रात्रि 10:17, कानपुर-रात्रि 10:31, पटना-रात्रि 10:09, देहरादून-रात्रि 10:50, गोरखपुर-रात्रि 10:19, लखनऊ-रात्रि 10:29 बजे।
राहुकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे।
पढ़ें अपना राशिफल...
मेष : कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे ठ्ठकायरें के लिए प्रशंसनीय होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में अनुकूल समय होगा
बृषभ : महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। सगे-संबंधियों के बीच छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।
मिथुन : नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। घर में खुशहाली रहेगी।
कर्क : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भावनात्मक समस्याओं पर संबंधियों में खुलकर बात करें। भविष्य की चिंता छोड़ अपने मन को रचनात्मक कायरें में लगायें।
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। सगे-संबंधियों के बीच कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे। अच्छे कायरे द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी।
कन्या : जीवन में आ रहे संघर्ष से न डरें, क्योंकि आने वाला समय आपका है। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। आवेश में किये गार्य से कष्ट संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।
तुला : महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कायरें में अत्याधिक व्यय का योग है। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का समुचित लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी।
वृश्चिक : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
धनु : पुरानी बातों को भूल कर मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। कुछ नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित होगा। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।
मकर : भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे।
कुंभ : गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
मीन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
| Tweet![]() |