Aaj Ka Rashifal, Wednesday, May 28, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बुधवार, 28 मई, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Wednesday, 28 May 2025: आज 28 मई 2025, बुधवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।
![]() जानिए कैसा रहेगा आज बुधवार, 28 मई, 2025 का राशिफल |
मेष : प्रयासरत क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा। समय का पूर्ण उपयोग करें। परिवार एवं दाम्पत्य सुख का भरपूर योग है। सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
बृषभ : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छवि बनायें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
मिथुन : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाने का अवसर प्राप्त होगा।
कर्क : महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। कल्पनाशील व महवाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने के आसार हैं।
सिंह : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।
कन्या : कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशांति उत्पन्न होगी। घरेलू संबंधों में असंतोष की आशंका है। आपका अत्याधिक बोलना या बिन मांगे किसी को राय देना हानिकारक हो सकता है।
तुला : ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे।
वृश्चिक : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। मन में अच्छी कल्पनाएं जागृत होंगी।
धनु : महत्वपूर्ण कार्योंके प्रति आलस्य न करें। कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें।
मकर : किसी को स्वयं से कमजोर न समझें। मन में नीरसता रहेगी। पारिवारिक कार्योंमें व्यस्तता हो सकती है। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ : परिजनों की चिंताएं मन को परेशान करेंगी। जीवन साथी के साथ मधुर संवाद पर जोर दें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति लावरवाही न बरतें।
मीन : परिवार में किसी श्रेष्ठजन के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान संबंधी महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। घर में खुशहाली रहेगी।
| Tweet![]() |