Aaj Ka Rashifal, Thursday, May 15, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बृहस्पतिवार, 15 मई, 2025 का राशिफल

Last Updated 15 May 2025 06:37:30 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Thursday, May 15, 2025: आज 15 मई 2025, बृहस्पतिवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 15 मई, 2025 का राशिफल

मेष : परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लायेगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।    

बृषभ : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे।  

मिथुन : किसी भावनात्मक संबंध को लेकर  मन प्रभावित रहेगा। मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित होगा। कुछ नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में संतुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।      

कर्क : प्रियजनों का सन्निध्य प्राप्त होगा। गुप्त विरोधियों से सतर्कता बरतें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतें संभव। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी।    

सिंह : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल रहेगा। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।     

कन्या : आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधियों के बीच खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें।    

तुला : भावनाओं पर नियंत्रण रखें। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधियों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी।  

वृश्चिक : रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। सामाजिक कार्यों में थोड़ी व्यस्तता रहेगी। अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।   

धनु : महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का अच्छा लाभ मिलेगा।

मकर : अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। अभिभावकों के सहयोग से उत्साह बढ़ेगा।   

कुंभ : आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। नकारात्मक चिंताओं को त्याग सकारात्मकता की ओर केंद्रित हों। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।

मीन : नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment