Aaj Ka Panchang 17 May 2025: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 17 May 2025: आज ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है।
![]() |
राष्ट्रीय वैशाख 27, शक् संवत् 1947। ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी, संवत् 2082, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 03, प्रविष्टें। जिल्काद 18, हिजरी 1446 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष पंचमी अर्धरात्रियोत्तर 05:15 बजे तक, तदन्तर षष्ठी तिथि शुरु। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र सायं 05:44 बजे तक, तदन्तर उत्तराषाढा़ नक्षत्र शुरु। साध्य योग प्रात: 07:09 बजे तक, तदन्तर शुभ योग शुरु। चन्द्रमा धनु राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 00:04 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा।
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:29, काशी-प्रात: 05:12, कानपुर-प्रात: 05:20, पटना-प्रात: 05:03 देहरादून-प्रात: 05:22, गोरखपुर-प्रात: 05:08, लखनऊ-प्रात: 05:17 बजे।
दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:06, काशी-सायं 06:36, कानपुर-सायं 06:49, पटना-सायं 06:28, देहरादून-सायं 07:06, गोरखपुर-सायं 06:37, लखनऊ-सायं 06:47 बजे।
दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 11.26, काशी-रात्रि 10.53, कानपुर-रात्रि 11.07, पटना-सायं 10.45, देहरादून-सायं 11:27, गोरखपुर-सायं 10:56, लखनऊ-सायं 11.06 बजे।
दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 08.48, काशी-प्रात: 08.33, कानपुर-प्रात: 08:41, पटना-प्रात: 08.23, देहरादून-प्रात: 08:39, गोरखपुर-प्रात: 08:27, लखनऊ-प्रात: 08:37 बजे।
राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे।
पं. कृष्ण गोपाल मिश्र से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 17 मई 2025 का राशिफल...
मेष : महत्वपूर्ण कायरें में लापरवाही न करें, अन्यथा पछताना पड़ सकता है। बिगड़े संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
बृषभ : कुछ असमान्य स्थितियां नकारात्मकता को जन्म देंगी। विपरीतलिंग के आकषर्ण से अपयश का योग है। संवेदनशीता पर नियंतण्ररखें। पुरानी बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।
मिथुन : सूझबूझ के साथ व्यय करें। कार्यक्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनायें। मजाकिया स्वभाव दूसरों को अपनी ओर आकषिर्त करेगा। परिवार में श्रेष्ठजनों का सम्मान करें।
कर्क : भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी। बेकार के कायरें में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
सिंह : मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। सगे-संबंधों में मर्यादा का ख्याल रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति चिंतित होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। सही समय पर सही निर्णय लें।
कन्या : रोजगार में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। मन में नकारात्मक चिंताएं रहेंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता से मन में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा।
तुला : नई दिशा में आपकी योजना ऊर्जावान बनाएगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी।
वृश्चिक : सगे-संबंधों के बीच कटु वचनों का प्रयोग न करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की ओर केंद्रित होंगे। रोजगार मे परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा। किसी संबंध के प्रति प्रगाढ़ता से निजी संबंधों में कटुता संभव।
धनु : दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। प्रयासरत् क्षेत्र में मिली असफलता मानसिक अवसाद जन्म दे सकती है। शिक्षा में लापरवाही न बरतें।
मकर : किसी प्रणय संबंध को लेकर दुविधाग्रस्त होंगे। जीवन साथी से मधुर वाणी का प्रयोग करें। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर बना रही है। अत: इसे बदलें। आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें।
कुंभ : अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाये रखें। वर्तमान समय कठिनाइयों से सामना करने का है। कुछ नवीन संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। चापलूस तथा धूर्त प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
मीन : सगे-संबंधियों के बीच कोई मुद्दा कटुता ला सकता है। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। कुछ नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है। कुछ चिंताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती हैं।
| Tweet![]() |