Aaj Ka Rashifal, Wednesday, May 14, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बुधवार, 14 मई, 2025 का राशिफल

Last Updated 14 May 2025 08:17:54 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Wednesday, 14 May 2025: आज 14 मई 2025, बुधवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।


जानिए कैसा रहेगा आज बुधवार, 14 मई, 2025 का राशिफल

मेष : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा।   

बृषभ : भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व जानकारों से विचार-विमर्श करें।   

मिथुन : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छवि बनायें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।    

कर्क : वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि उत्पन्न होगी। आलस्य का त्याग करें। भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए, अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन् करें।  

सिंह : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। पारिवारिक दायित्वों की चिंता उत्पन्न होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। घर में खुशहाली रहेगी।     

कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। छोटी-छोटी घरेलू बातों को बाहरी लोगों से न कहें। भावना से उद्वेलित मन सगे-संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। 

तुला : पत्नी के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें। वक्त के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें। अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को उसी में केंद्रित करें।  

वृश्चिक : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें, तभी जीवन में सही प्रगति होगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।  

धनु : विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। साहस व बुद्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे।    

मकर : सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।    

कुंभ : परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

मीन : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment