Aaj Ka Rashifal, Tuesday, May 6, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 6 मई, 2025 का राशिफल

Last Updated 06 May 2025 07:09:58 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Monday, May 6, 2025: आज सोमवार, 6 मई, 2025 का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।


मेष : भावुकतावश सगे-संबंधियों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। पूर्वाग्रहवश निकट संबंधों के बारे में गलत धारणा पालना ठीक नहीं है। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

बृषभ : अच्छे अवसरों का लाभ उठानें में सक्षम होंगे। अपनी दिनचर्या सुधार मन को सकारात्मक दिशा दें। व्यावसाय में सफलता से मन उत्साहित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चरें।     

मिथुन : भावुकतावश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं। अपने अन्दर नई ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। बिगड़े संबंधों को एक बार पुन: सुधारने की चेष्ठा करें। कार्यक्षेत्र में नये आसारों से उत्साहित होंगे।

कर्क : मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में अपनी महत्ता बढ़ाएंगे। रोजगार में अपनी स्थिति को लेकर मन में हीनता रहेगी। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।      

सिंह : परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेगी। कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रुप से चिंतित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा।

कन्या : मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय का योग है। जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा। प्रणय संबंध के प्रति मन केंद्रित होगा।    

तुला : प्रणय संबंधों में केंद्रित मन प्रियतम से मिलने के लिए व्याकुल होगा। किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। जीवन साथी का स्नेह प्राप्त होगा।

वृश्चिक : व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है। अत्याधिक भावुकता से भावनात्मक शोषण की भी आशंका है। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिंतित होंगे। 

धनु : किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। भाग्य को कोसना छोड़ स्वयं को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी परन्तु इससे अभिमानी न बनें। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव।

मकर : सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र के प्रतिभा में निखार आयेगा। आपकी स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहे हैं। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी।

कुंभ : नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। आप में दूसरों को आकषिर्त करने का अभूतपूर्व क्षमता है। इसका भरपूर लाभ उठाएं। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी।

मीन : भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है। रोजगार क्षेत्र में संघर्ष आने वाली बड़ी सफलता के प्रति आगाज कर रहा है। असमाजिक तत्वों से दूरी बनावें। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment