Aaj Ka Rashifal, Wednesday, May 7, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बुधवार, 7 मई, 2025 का राशिफल

Last Updated 07 May 2025 11:51:46 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Wednesday, 7 May 2025: आज 7 मई 2025, बुधवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।


मेष : बीते दिनों को याद कर भाव-विभोर हो सकते हैं। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।              

बृषभ : नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियो से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति संभव।                 

मिथुन : नई व्यावसायिक यात्रायें संभव। सामाजिक सक्रियता से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों की अनुकूलता रहेगी।               

कर्क : सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास करायेंगी। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति होगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।         

सिंह : घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भविष्य और रोजगार को लेकर मन थोड़ा चिंतित हो सकता है। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।      

कन्या : महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी।  छोटी-छोटी घरेलू बातें बाहरी लोगों से साझा न करें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।              

तुला : भावना से उद्वेलित मन सगे-संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। गलत विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।   

वृश्चिक : बुद्धिमता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु तत्पर होंगे।         

धनु : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनायें।              

मकर : किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक तरीके से निर्वहन करें। भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि रहेगी। आलस्य का त्याग करें।   

कुंभ : हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।         

मीन : कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। आपकी व्याग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगी। भौतिक आकांक्षाओं से प्रभावित होंगे।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment