Aaj Ka Rashifal, Monday, May 5, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज सोमवार, 5 मई, 2025 का राशिफल

Last Updated 05 May 2025 01:39:12 PM IST

Aaj Ka Rashifal, Monday, May 3, 2025: आज सोमवार, 5 मई, 2025 का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।


दैनिक राशिफल

मेष : भावुकता वश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। पूर्वाग्रह वश अपने निकटस्थ संबंधों के बारे में गलत धारणा पालना ठीक नहीं। संबंधों की मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें।

बृषभ : अच्छे अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा।     

मिथुन : भावुकता वश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं। अपने अन्दर नयी उर्जा की अनुभूति करेंगे। लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की कोशिश करें।

कर्क : उच्छृंखल व मजाकिया स्वभाव आस-पास के वातावरण में महत्ता तो बढ़ाएगा। रोजगार में अपनी स्थिति को लेकर मन में हीनता का वाश होगा। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के आसार बनेंगे।      

सिंह : परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रूप से चिन्तित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा।

कन्या : सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग हैं। जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा। प्रणय संबंध के प्रति मन केन्द्रित होगा।     

तुला : किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।

वृश्चिक : परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। अत्यधिक भावुकता से भावनात्मक शोषण की भी आशंका है। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होगा।

धनु : किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र। अपने भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय को सकारात्मक दिशा में लगाएं। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, परन्तु इससे अभिमानी न बनें।

मकर : सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र की प्रतिभा में निखार आएगा। आपकी स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहे हैं।

कुंभ : नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। आपमें दूसरों को आकषिर्त करने का अभूतपूर्व क्षमता है इसका भरपूर लाभ मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी।  

मीन : भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है। रोजगार के क्षेत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रहा है।  शासनसत्ता का लाभ मिलेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment