Weekly Horoscope 4 to 10 May 2025: जानिए 4 से 10 मई 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल और सप्ताह के त्यौहार

Last Updated 04 May 2025 06:43:41 AM IST

Weekly Horoscope 4 to 10 May 2025: आज हम आपको बताएंगे 4 से 10 मई तक के भविष्यफल के बारे में, कौन-सी राशि वालों को रहना होगा सतर्क और कौन सी राशिवालों को होगा लाभ। साथ ही आपको बताएंगे कि इस सप्ताह कौन-कौन से त्यौहार हैं।


जानिए 4 से 10 मई 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल और सप्ताह के त्यौहार

मेष-अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। आपको प्रगति के नये अवसर भी प्राप्त होंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। रविवार व मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण करें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बनेंगे।    

वृषभ-इस सप्ताह पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी परन्तु यह आपके वर्तमान को प्रभावित कर रही हैं। सोमवार व मंगलवार को अवरोधित कार्य को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। आशाएं मन में जागृत होंगी।पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय के योग हैं। बुधवार व शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिन्तित होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असन्तुलन का भय मन को परेशान करेगा।      

मिथुन-पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के नुकूल चलने की कोशिश करें। मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य वश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। शुक्रवार व शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य न करें। 

कर्क- कुछ विषम परिस्थितियां आपके कार्य क्षेत्र में बाधक बनेंगी। नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रविवार व सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिन्तित होगा।  विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा।    

सिंह-बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बन रहे हैं। कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। अपने आप पर भरोसा रखते हुए कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता सावित करें।  किसी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे।  सोमवार व मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौति परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा।  अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। 

कन्या-राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय रहेगा। कुछ अनुठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी।  प्रतिभावान होने के साथ-साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनें तो सफलताओं का आसमान छूने लगेंगे। सोमवार व मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। कार्य क्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता की निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने पर असन्तोष की अनुभूति करेंगे। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।    

तुला-वर्तमान में आपके दिन संघर्ष व चिन्ताओं से भरे पड़े हैं, परन्तु  जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। महत्वपूर्ण संबंधों में अहंकार करना ठीक नहीं है। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों पर समयानुकूल पूर्ति के लिए ध्यान केन्द्रित करें। रविवार व मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार व शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें।  

वृश्चिक-अपनी व्यवहारकुशलता द्वारा संबंधों का भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। कार्य क्षेत्र में अपनी वाकपटुता व व्यवहारकुशलता का भरपूर लाभ उठाएंगे। थोड़ी आर्थिक व पारिवारिक चिन्ताएं मन पर दबाव बनाएंगी। पूरे सप्ताह परिवार को सहेजने व प्यार का संचार करने मे प्रयत्नशील रहेंगे। वर्तमान में गोचर की ग्रहों की अनुकूलता आपके लिए काफी लाभप्रद है। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों को दिल न लगाएं।  

धनु-जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सर्तक रहें। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही करना ठीक नही।  भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है। कुछ नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। खराब तथा चापलूस प्रवृति के लोगों से दूरी बनाएं। सन्तान सम्बन्धी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। रविवार व मंगलवार को परिवार में कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बन रहे हैं। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद सफलता दिलाएंगी। कार्य क्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।

मकर-किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रियता बढ़ेगी। रविवार व सोमवार को  अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। शुक्रवार व शनिवार को  नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। 

कुंभ-भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। घर-परिवार में व्यय के योग हैं। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केन्द्रित होने में असमर्थ होगा। बुधवार व बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व के प्रति सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ति के लिए मन चिन्तित होगा। क्रियाशीलता बड़ी प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। उत्साहपूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। आलस्य का त्याग करें।  

मीन-ईश्वरीय आस्था से मन में सुख-शान्ति का आभास होगा। सोमवार बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्य में रुचित बढ़ेगी। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार व शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिन्तित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी, परन्तु अपयश व लांछन से बचने की कोशिश करें।  कार्य क्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसमें सुधार लाने की आवश्यकता है।

सप्ताह के व्रत और त्योहार

05 मई 2025 (सोमवार) श्री दुर्गाष्टमी व्रत, श्री बंगलामुखी जयन्ती, श्री सीता नवमी, श्री सीता जयन्ती,  06 मई 2025 (मंगलवार)  बुध अश्विनी नक्षत्र एवं मेष राशि में अर्धरात्रयोत्तर 05:30 बजे प्रवेश करेगा। 07 मई 2025 (बुधवार) भद्रा प्रारम्भ रात्रि 23:35 बजे से, टैगोर जयन्ती। 08 मई 2025 (गुरुवार) भद्रा समाप्त अप.12:30 बजे, मोहिनी एकादशी व्रत सबका। 09 मई 2025 (शुक्रवार) परशुराम द्वादशी, रुक्मणी द्वादशी, प्रदोष व्रत, 10 मई 2025 (शनिवार) 11 मई 2025 (रविवार) भद्रा प्रारम्भ रात्रि 20:03 बजे से, सायान्ह्-व्यापिनी चतुर्दशी में श्री नृसिंह जयन्ती, श्री नृसिंह चतुर्दशी व्रत।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment