Aaj Ka Rashifal, Saturday, May 3, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 3 मई, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Thursday, May 3, 2025: आज शनिवार, 3 मई, 2025 का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।
![]() जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 3 मई, 2025 का राशिफल |
मेष : अच्छे कार्यों द्वारा अच्छी गरिमा को प्राप्त करेंगे। संतान संबंधित महत्वपूर्ण दायित्व पूर्ण होंगे। इष्ट देव की आराधना करके ही कोई नया कार्य शुरु करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।
बृषभ : घर में कुछ तनावपूर्ण वातावरण रहेगा। दुविधाओं को त्याग स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। शिक्षा में मनोवान्छित सफलता न मिलने से मन परेशान रहेगा। रोजगार क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे।
मिथुन : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे। धामिक कायोंर्ं में रूचि बढ़ेगी। कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम मिल सकते हैं। मीडिया अथवा लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा समय है।
कर्क : आंतरिक क्षमता पहचानते हुए स्वयं को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें। निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। रोजगार में थोड़ा साधनाभाव की अनुभूति होगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु सक्रियता से महत्ता बढ़ेगी।
सिंह : अच्छे समय की शुरुआत होगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। विरोधियों की सक्रियता के बावजूद धैर्य का परिचय देंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति संभव।
कन्या : जीवन में अचानक हो रहे उथल-पुथल से न डरें बल्कि धैर्य से काम लें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। विषम स्थितियों के मध्य किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति में देरी से मन चिंतित होगा।
तुला : किसी बुजुर्ग व्यक्ति से वैचारिक मतभेद संभव। सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरण अथवा पदोन्नति का योग है। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
वृश्चिक : मनोबल एवं अभिव्यक्ति के अभाववश प्रतिभाओं को उजागर करने में अक्षम होंगे। किसी प्रियजन से अचानक भेंट के कारण उत्साह में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं रह सकती हैं।
धनु : आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है।
मकर : काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। किसी मांगलिक आयोजन में आमंत्रित होंगे। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने।
कुंभ : कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण सौदे का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। किसी बड़े योजना हेतु मन प्रयत्नशील होगा। मन से नकारात्मकता त्याग कर सकारात्मकता पर ध्यान दें। घरेलू दायित्वों की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे।
मीन : प्रयासरत् क्षेत्रो में कुछ नई उमंग की अनुभूति करेंगे। गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। नई-नई सफलतायें आपको अपनी ओर आकषिर्त करेंगी। अत: परिश्रम करते रहें।
| Tweet![]() |