Aaj Ka Rashifal, Thursday, May 1, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बृहस्पतिवार, 1 मई, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Thursday, May 1, 2025: आज 1 मई 2025, बृहस्पतिवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।
![]() दैनिक राशिफल |
मेष : मेष: जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है। ईरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में अपने को पारंगत साबित करेंगे।
बृषभ : माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिन्ताएं होंगी। रोजगार में अच्छे लाभ के आसार हैं। हर रिश्ते में अपने अनुकूल अपेक्षा आपकी सबसे बड़ी मूर्खता है। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी।
मिथुन : आन्तरिक प्रतिभाओं द्वारा संबंधों में प्रभावी बनेंगे। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं, परन्तु कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।
कर्क : अन्तर्मुखी स्वभाव को त्याग बर्हिमुखी बनें। भौतिकता की लोलुप्ता वश दूसरों के बहकावे में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी।
सिंह : भौतिकता के आधार पर थोड़ा असन्तोष हो सकता है। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केन्द्रित होगा।
कन्या : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। संबंधों में व्यवहारकुशल बनें। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी।
तुला : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बन सकती हैं। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक : विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कार्य क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। निकटस्थ संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।
धनु : दूसरों की सफलता को देख अपने अन्दर हीनता न आने दें। दुनियादारी में समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की कोशिश करें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।
मकर : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्य को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। धनागम के स्रेत बनेंगे। भावनाओं पर नियंतण्रकर दायित्वों के प्रति सजग रहें।
कुंभ : नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था में मन चिन्तित होगा।
मीन : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के आसार हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, लेकिन सामाजिक मर्यादा का उलंघन न होने दें।
| Tweet![]() |