Today's Horoscope And Dainik Panchang: आज का राशिफल और दैनिक पंचांग, देखें कैसा रहेगा आपका दिन?

Last Updated 30 Apr 2025 11:57:52 AM IST

Aaj ka Panchang 30 April 2025 Akshaya Tritiya: 30 अप्रैल बुधवार को अक्षय तृतीया पर्व है। सनातन धर्म में इस दिन को खास माना जाता है।


इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य जैसे शादी, गृह प्रवेश, निवेश आदि अक्षय यानी शुभ फल प्रदान करते हैं।

ऐसे में यदि आप भी इस दिन  ( Wednesday 30  April 2025) को कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं, तो राहुकाल (Rahukal Time) का शुभ मुहूर्त जरूर जान लें। जिससे आपके कार्य में कोई बाधा न आए।

राष्ट्रीय वैशाख 10, शक् संवत् 1947। वैशाख शुक्ल तृतीया, संवत् 2082, सौर (मेष) वैखाख मास की 17, प्रविष्टें। जिल्काद 01, हिजरी 1446 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया अप. 02:12 बजे तक, तदन्तर चतुर्थी तिथि शुरु। रोहिणी  नक्षत्र अप. 04:18 बजे तक, तदन्तर मृगशिरा नक्षत्र शुरु। शोभन योग अप. 12:02 बजे तक, तदन्तर अतिगण्ड योग शुरु। अक्षय तृतीया, त्रिलोचन दर्शन-यात्रा, बद्री केदार नाथ यात्रा, मातंगी जयन्ती तृतीया, कल्पादि3, हिजरी जिल्काद 11वां माह शुरु।

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:41, काशी-प्रात: 05:22, कानपुर-प्रात: 05:31, पटना-प्रात: 05:13, देहरादून-प्रात: 05:35, गोरखपुर-प्रात: 05:19, लखनऊ-प्रात: 05:28 बजे।

दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:55, काशी-सायं 06:28, कानपुर-सायं 06:40, पटना-सायं 06:19, देहरादून-सायं 06:54, गोरखपुर-सायं 06:28, लखनऊ-सायं 06:38 बजे।

दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 07:23, काशी-प्रात: 07:08, कानपुर-प्रात: 07:16, पटना-प्रात: 06:58, देहरादून-प्रात: 07:14, गोरखपुर-प्रात: 07:02, लखनऊ-प्रात: 07:12।

दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 10:12, काशी-रात्रि 09:39, कानपुर-रात्रि 09:53, पटना-रात्रि 09:30, देहरादून-रात्रि 10:14, गोरखपुर-रात्रि 09:41, लखनऊ-रात्रि 09:52 बजे।

राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे।

आज इन राशियों में मिलेगी गुड न्यूज, जानें अपनी राशि का हाल

मेष : भावुकता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं। अच्छी योजनाओं से प्रगति संभव। रोजगार में प्रतिभा निखरेगी। संतान संबंधी महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी।      

बृषभ : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका में अवरोधों से मन निराश होगा। राजनीतिज्ञों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा।         

मिथुन : प्रयासरत् क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा। मौसम के अनुसार स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा।        

कर्क : बिना वजह दूसरों की आलोचना करना ठीक नहीं है। विद्यार्थियों के लिये ग्रहों की अनुकूलता सफलता की सूचक है। रोजगार में लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। उच्च महत्वकांक्षाएं अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी।      

सिंह : अपने क्षमताओ को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें। नौकरी-पेशे में भी सुखद वातावरण बनेगा। निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बनें। रोजगार में लाभकारी स्थिति बनी रहेगी।           
कन्या : परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी  गरिमा बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।             

तुला : आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। छोटी-मोटी यात्राएं अपेक्षित हैं। शंकाओं पर काबू रखें। ईर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें।       

वृश्चिक : व्यवहार कुशलता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कायरें में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी।

धनु : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अत्याधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी बनेगी। अत: इस पर नियंतण्ररखें। नये रचनात्मक कायरें में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।  

मकर : भौतिक जगत की ओर आपका मन आकर्षित होगा। सामाजिक संबंधों के निर्वहन में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर नियंत्रण रखें।      

कुंभ : अच्छी भावनाओं से संबंधों में अच्छी छवि बनेगी। किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था हेतु मन केंद्रित होगा। राजनीति में सक्रियता से आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।  

मीन : ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न रखेगा। किसी नये कार्य से लोकप्रिय होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धार्मिक व सामाजिक कायरे में रुचि बढ़ेगी।
 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment