Aaj Ka Rashifal, Thursday, March 20, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बृहस्पतिवार, 20 मार्च, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Thursday, March 120, 2025: जानिए बृहस्पतिवार, 20 मार्च, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
![]() |
मेष : प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
बृषभ : नई घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
मिथुन : कुछ नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। घर में खुशहाल स्थिति रहेगी।
कर्क : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। रोजगार में नये लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
सिंह : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।
कन्या : मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी रवैया अपनायें। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें।
तुला : किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्टप्रद वातावरण रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।
वृश्चिक : सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति से मन निराश होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
धनु : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मस्त-मौला मन मौज मस्ती में समय व्यर्थ कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।
मकर : मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न होने दें। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। घर-परिवार का एकजुट बनाये रखने में सफल होंगे।
मीन : पुरानी गलतियो से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
| Tweet![]() |