Aaj Ka Rashifal 23 July, 2024: जानिए कैसा रहेगा आज आपके लिए मंगलवार, 23 जुलाई, 2024 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 23 July, 2024: आज हम बताएंगे की सावन के महीने में किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सतर्क, तो जानिए आज मंगलवार, 23 जुलाई, 2024 का राशिफल।
![]() दैनिक राशिफल |
मेष : कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें।
बृषभ : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव।
मिथुन : दूसरों की बात इधर से उधर न करें। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।
कर्क : कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।
सिंह : राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां उनकी व्यस्तता बढ़ाएंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। अच्छी अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।
कन्या : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन परेशान होगा। दूसरो की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें।
तुला : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कुछ नये उत्साह की अनुभूति करेंगे। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तिों पर केंद्रित होगा।
वृश्चिक : जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।
धनु : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न आने दें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है।
मकर : अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता का योग है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
कुंभ : किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि की आशंका है।
मीन : आपकी सारी समस्याएं सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी।
| Tweet![]() |