Aaj Ka Rashifal 24 July, 2024: जानिए कैसा रहेगा आज आपके लिए बुधवार, 24 जुलाई, 2024 का राशिफल

Last Updated 24 Jul 2024 08:50:47 AM IST

Aaj Ka Rashifal 24 July, 2024: आईए आज हम बात करेंगे बुधवार, 24 जुलाई, 2024 के राशिफल की। कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज हो सकती कुछ परेशानियां।


दैनिक राशिफल

मेष : सगे-संबंधियों का सहयोग मिलेगा। जरूरी कार्यों में आलस्य का त्याग करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि की आशंका है।    

बृषभ : अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता के लिए आपकी क्रीयाशीलता बढ़ेगी।              

मिथुन : नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित साधन व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कानूनी मामलो में कुछ कठिनाइयां संभव।

कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं खत्म होंगी। पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। तामसिक विचारों पर नियंतण्ररखें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। परिजनो के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव।                  

सिंह : समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें।  सगे-संबंधियों के भावनात्मक स्नेह से परेशानियां दूर होंगी। अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य की ओर केंद्रित करें।

कन्या : कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। अच्छी कल्पनाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन ओतप्रोत होगा।

तुला : किसी महत्वपूर्ण संबंध में कटुता से मन परेशान होगा। दाम्पत्य जीवन में नया विवाद उत्पन्न हो सकता है। अपने कार्यो की समयानुकूल पूर्ति करने का प्रयत्न करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें।             

वृश्चिक : आर्थिक सबलता के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। सगे-संबंधों के बीच थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें।               

धनु : नये संबंधों के साथ आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को परेशान करेगा। वर्तमान की स्थिति में चिंतित होंगे।           

मकर : परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने। घर में बैठे-बैठे बोरियत होगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति के लिए चिंतित होंगे। आलस्य से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।           

कुंभ :  कुछ नया कर पाने में असमर्थता से मन परेशान होगा। पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। अच्छी सोच का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे।          

मीन : क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक बनेगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment