Sawan 2024 Rashifal: जानिए सावन में किन राशि वालों को मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद
Sawan 2024 Rashifal: सावन मास का एक विशेष महत्व होता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा होती है और शिव जी अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। आज 22 जुलाई 2024 से सावन मास शुरु हो गया है।
![]() Sawan 2024 Rashifal |
धार्मिक मान्यताओं की माने तो जो भी भक्त सच्चे मन से शिव जी की पूजा करता है भोलेनाथ उसकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं सावन में किन
राशि वालों पर बरसेगी शिव कृपा। यहां पढ़िए सावन राशिफल 2024
सावन का राशिफल 2024 - Sawan 2024 Rashifal
मेष राशि : मेष राशि के लोगों के लिए ये महीना काफी शुभ रहेगा। भोलेनाथ की कृपा इन पर रहेगी। इस राशि के जातकों के जमीन से जुड़े कार्य पूरे हो सकते हैं और व्यवसाय भी बेहतर होगा। इस राशि के लोग पूरे माह जल से शिव जी का अभिषेक करें और ‘ॐ नमः शिवाय‘ मंत्र का जप करें।
वृषभ राशि : वृष राशि के जातकों को मिलेगा शिव भगवान आर्शीवाद। शिव जी की कृपा इन पर बनी रहेगी। भोलेनाथ की कृपा से नौकरी में उन्नति हो सकती है। बहुत दिनों से रुका काम सावन माह में पूर्ण होगा। इस राशि के जातक भोलेनाथ का दूध और दही से अभिषेक करें।
मिथुन राशि : मिथुन राशि के लोगों को भगवान की कृपा पाने के लिए थोड़ा सा परिक्षम करना होगा। इस राशि के जातक शिव जी को खुश करने के लिए शिवलिंग का शहद से अभिषेक करें। शिव जी सारी मनोकामना पूरी करेंगे। ऐसा करने से जॉब में सुखद परिवर्तन आ सकता है। अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है
कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों को शिव का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। भोलेनाथ उनके सारे बिगड़े काम बनाएंगे। इस राशि के जातकों को सावन में शिवलिंग पर दही, दूध और गंगाजल से अभिषेक करना होगा। ऐसा करने से आध्यात्मिक विकास होगा। संतान सुख मिलेगा।
सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों को शंकर जी अपना आशिर्वाद प्रदान करेंगे। उनके सारे बिगड़े कार्य बन सकते हैं। राजनीतिज्ञों के लिए ये माह बहुत शुभ है। मनवांक्षित फल की प्राप्ति होगी। शुद्ध देशी घी से रोज़ाना शिवलिंग का अभिषेक करें।
कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए ये महीना अशुभ हो सकता है। उन्हें भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए उनकी पूजा - अर्चना मन लगाकर करनी होगी। इस राशि के जातक शिवलिंग का दूध, घी, शहद से विशेष रूप से अभिषेक करें।
तुला राशि : तुला राशि के जातक को सावन के माह में स्वास्थ्य सुख मिलेगा। इसके साथ ही धन की कमी पूरी हो सकती है और छात्रों को विशेष फल मिलेगा। इस राशि के जातक गन्ने के रस से भगवान की शिवलिंग का अभिषेक करें।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के लोग सावन महीने में शुभ फल पाएंगे। शिव जी की कृपा उन पर बरसेगी। व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है। जॉब में भी परिवर्तन हो सकता है। सावन में शिवलिंग का जल से अभिषेक करें।
धनु राशि : धनु राशि के लोगों के लिए धन लाभ के योग हैं। आर्थिक मामलों में अच्छा संकेत मिल सकता है। सावन माह में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। इस राशि के जातक दूध में केसर डालकर शिव जी का अभिषेक करें।
मकर राशि : कार्यों में सफलता मिल सकती है। निजी जीवन में सुख- शांति आएगी। आपके अंदर कार्यों को करने की क्षमता पैदा होगी। वाहन खरीदने का संयोग बन सकता है। इस राशि के जातक दूध से अभिषेक करें।
कुंभ राशि : कुंभ राशि के छात्रों के लिए ये माह बहुत ही शुभ है। छात्रों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। इस राशि के जातक भगवान शिव को प्रसन्न और खुश करने के लिए रोज़ाना घी और शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें।
मीन राशि : ये माह व्यवसाय वृद्धि का सर्वोत्तम समय है। धन का आगमन हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए इस राशि के जातक कच्चे दूध में केसर डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
| Tweet![]() |