Aaj Ka Rashifal 20 June : आज इन राशि वालों को नौकरी, व्यापार में मिलेगी सफलता, पढ़िए राशिफल

Last Updated 20 Jun 2024 07:45:05 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 20 June Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifal 20 June

मेष : कार्यक्षेत्र में स्थिति आज आपकी मजबूत बनेगी। कामकाज की अधिकता आपको परेशान कर सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ : पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना आपको लाभ देगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत के लिहाज से दिन उत्तम है।

मिथुन : सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित यात्रा का योग बनेगा तथा सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ को लेकर आपके प्रयास तेज हो सकते हैं।

कर्क : आज आपको अच्छे लाभ देने वाला दिन साबित होगा। कोई पुराना कार्य लाभ दे सकता है। संतान के साथ मधुरता बढ़ेगी।

सिंह : आज अचानक किसी यात्रा का योग बन सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। मान-सम्मान में वृद्धि के योग रहेंगे।

कन्या : धन लाभ को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगी। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।

तुला : नौकरी के सिलसिले में दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। धन लाभ के योग रहेंगे। 

वृश्चिक : अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न बने रहेंगे। पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। धन का लाभ हो सकता है।

धनु : कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम भाव बढ़ेगा। सेहत से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है।

मकर : आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने तथा बेचने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट करने से बचें।

कुंभ : प्रेम प्रसंग से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ मिलने की सम्भवना रहेगी।

मीन :  आप अपने पराक्रम के बल पर सफलता हासिल करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग कम प्राप्त होगा। कुछ व्यर्थ के तनाव आपको परेशान कर सकते हैं।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment