Aaj Ka Rashifal 13 June 2024 : यहां जानिए कैसा रहेगा गुरूवार का दिन और क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 13 June Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।
![]() |
Panchang 13 June 2024: 13 जून के पंचांग में आपको बताएंगे सूर्यास्त, सूर्योदय, चन्द्रास्त काल, चंद्रोदय, शुभ मुहूर्त, अशुभ मुहूर्त, तिथि, शुभ नक्षत्र, सूर्य राशि मुहूर्त।
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:22, काशी-प्रात: 05:07, कानपुर-प्रात: 5:15, पटना-प्रात: 04:57, देहरादून-प्रात: 05:15, गोरखपुर-प्रात: 05:02, लखनऊ-प्रात: 05:12 बजे।
दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:19, काशी-सायं 06:49, कानपुर-रात्रि 07:02, पटना-सायं 06:41, देहरादून-रात्रि 07:20, गोरखपुर-सायं 06:50, लखनऊ-रात्रि 07:00 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-पूर्वा. 11:30, काशी-पूर्वा. 11:09, कानपुर-पूर्वा. 11:19, पटना-पूर्वा. 11:00, देहरादून-पूर्वा. 11:25, गोरखपुर-पूर्वा. 11:07, लखनऊ-पूर्वा. 11:16 बजे।
दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00:25, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 00:00, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:11, पटना-रात्रि 11:51, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00.23, गोरखपुर-रात्रि 11:59, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00:09 बजे।
राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे।
राष्ट्रीय ज्येष्ठ 23, शक् संवत् 1946। ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी, संवत् 2081, सौर (मिथुन) अषाढ़ मास की 01, प्रविष्टें। जिलहिज 06, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष सप्तमी रात्रि 21:33 बजे तक, तदन्तर अष्टमी तिथि शुरु। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 05:08 बजे तक तदन्तर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरु। वज्र योग सायं 18:04 बजे तक, तदन्तर सिद्धि योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात सिंह राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा रात्रि 21:23 बजे से शुरु, गुरु रोहिणी नक्षत्र में प्रात: 05:36 बजे प्रवेश करेगा।
आगे जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 13 June Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।
मेष : कुछ कठिनाइयां मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न करेंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
बृषभ : कार्यकुशलता व बौद्धिक क्षमता द्वारा जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
मिथुन : जीविका क्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क : महत्वपूर्ण कायरें के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है। परिजनों से भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी। आवेश में किये गये कार्य से हानि संभव।
सिंह : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। अत्याधिक कायरें की व्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।
कन्या : जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीन भाव न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें, क्योंकि आगे सफलता जरूरी मिलेगी। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।
तुला : कुछ नई जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अच्छे व्यवहार से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक : किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
धनु : रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधियों के बीच आपकी अच्छी छवि बनेगी। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी।
मकर : काफी सारे अवरोधित कायरे के हल होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा। किसी नये कार्य की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मेहमान के आगमन से घर में खुशहाली रहेगी।
मीन : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।
| Tweet![]() |