Aaj Ka Rashifal 12 June 2024 : यहां पढ़ें बुधवार का दिन, जानें अपना दैनिक राशिफल

Last Updated 12 Jun 2024 10:18:34 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 12 June Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Panchang 12 June 2024: 12 जून  के पंचांग में आपको बताएंगे सूर्यास्त, सूर्योदय, चन्द्रास्त काल, चंद्रोदय, शुभ मुहूर्त, अशुभ मुहूर्त, तिथि, शुभ नक्षत्र, सूर्य राशि मुहूर्त।

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:22, काशी-प्रात: 05:07, कानपुर-प्रात: 05:15, पटना-प्रात: 04:57, देहरादून-प्रात: 05:15, गोरखपुर-प्रात: 05:02, लखनऊ-प्रात: 05:11 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:19, काशी-सायं 06:48, कानपुर-रात्रि 07:02, पटना-सायं 06:40, देहरादून-रात्रि 07.20, गोरखपुर-सायं 06:50, लखनऊ-रात्रि 07:00 बजे।

दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 10.36, काशी-प्रात: 10.17, कानपुर-प्रात: 10.26, पटना-प्रात: 10.07, देहरादून-प्रात: 10:30, गोरखपुर-प्रात: 10.13, लखनऊ-प्रात: 10.23 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 11.58, काशी-रात्रि 11:30, कानपुर-रात्रि 11:43, पटना-रात्रि 11:22, देहरादून-रात्रि 11:56, गोरखपुर-रात्रि 11:31, लखनऊ-रात्रि 11:41 बजे।

राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे।

राष्ट्रीय ज्येष्ठ 22, शक् संवत् 1946। ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी, संवत् 2081, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 31, प्रविष्टें। जिलहिज 05, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष षष्ठी रात्रि 19:16 बजे तक, तदन्तर सप्तमी तिथि शुरु। मघा नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 02:11 बजे तक तदन्तर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शुरु। हषर्ण योग सायं 17:14 बजे तक, तदन्तर वज्र योग शुरु। चंद्रमा पूरा दिन-रात सिंह राशि में ही संचरण करेगा।
 

आगे जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 12 June Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।

मेष : शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। कायरे के अत्याधिक बोझ से मन बोझिल होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा।   
बृषभ : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन : आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। नये कायरें में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो  सकते हैं। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।   
कर्क : निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।    
सिंह : ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  
कन्या : उच्च महत्वाकांक्षाएं जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आलस्य का त्याग करें।
तुला : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अच्छे आचार-विचार से सगे-संबंधों में लोकप्रिय होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ का पूरा ख्याल रखें।  
वृश्चिक : सगे-संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कायरें में संलग्नता से लाभ संभव।
धनु : राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियां रहेंगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक लोगों से दूरी बनाने का प्रयास करें। रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कायरे की पूर्ति समय से करें।
मकर : निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न होने दें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ : पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कायरें में व्यतीत होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।  
मीन : महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment