Aaj Ka Rashifal 10 June : आज इन राशि वालों का जागेगा सोया हुआ भाग्य, पढ़िए दैनिक राशिफल

Last Updated 10 Jun 2024 08:15:41 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 10 June Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifal 10 June

मेष : आज आप अपने कारोबार को लेकर नयी योजनाएं बना सकते हैं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

वृषभ : भाग्य का साथ कम प्राप्त होगा। शरीर में आलस्य की अधिकता हो सकती है जिसके चलते काम में अवरोध हो सकता है।

मिथुन : धन को लेकर चल रही समस्याओं का अंत हो सकता है। बैंकिंग क्षेत्र तथा कमीशन के कार्यों से अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

कर्क : आत्मविश्वास आज आपका डगमगा सकता है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह :रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा जिसके चलते आपके कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। नया मकान खरीद सकते हैं ।

कन्याः आपके मान सम्मान में वृद्धि होने के अच्छे संकेत हैं। नौकरी तथा व्यापारिक वर्ग के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नयी सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं।

तुलाः   धन लाभ को लेकर स्तिथियां अच्छी बनी रह सकती हैं। व्यापार कर रहे लोगों के नए काम में लाभ होने के पूर्ण आसार बने रहेंगे।

वृश्चिक: आपके अंदर आलस्य बढ़ सकता है। पुरानी चली आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन शुभ है।   

धनुः  आपके स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को नया जॉब मिल सकता है तथा कहीं दूसरी जगह ट्रांसफर हो सकता है।

मकरः  आपका मन कई प्रकार की दुविधाओं से घिरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, सतर्क रहें।

कुंभ : कुम्भ राशि वाले जातकों को किसी प्रकार का तनाव परेशान कर सकता है। खर्च में बढ़ोत्तरी हो सकती है। यात्राओं के योग बन सकते हैं।

मीनः  आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा, सभी रुके काम पूर्ण होंगे। पुरानी चली आ रही परेशानी समाप्त होगी। पराक्रम बढ़ेगा।


प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment