Aaj Ka Rashifal 13 March : कुंभ और वृश्चिक राशि वालों के लिए है आज का दिन खास, पढ़ें 13 मार्च का राशिफल
आज के राशिफल (Today Horoscope 13 March Ka Rashifal) में आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा और कुंभ और वृश्चिक राशि वालों के लिए क्यों है खास दिन।
![]() राशिफल |
मेष : अत्यधिक कायरे के बोझ से मन बोझिल होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार करेगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के व्यक्ति क्रियाशीलता बढ़ेगी।
बृषभ: महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं।
मिथुन : आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। नए कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं।
कर्क : निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह : ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कन्या : उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील हो। आलस्य का त्याग करें।
तुला : सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह अभाव। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं।
वृश्चिक : संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो। भावुक्ता व्यवहार जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव।
धनु : राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे।
मकर : निकटस्थ संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। स्वस्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कुंभ : पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।
मीन : महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी अरुचितकर लगेगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
| Tweet![]() |