Aaj Ka Rashifal 24 February 2024: शनि देव चमकाएंगे आज इन राशियों की किस्मत, पढ़ें 24 फरवरी का राशिफल
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 24 February Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।
![]() Aaj Ka Rashifal 24 February 2024 |
मेषः आज आपके किए गए काम में प्रगति होगी। उच्च अधिकारियों की ओर से आपके काम की प्रशंसा होगी। नौकरी में किए गए प्रयास सफल होंगे।
वृषभ: आज आप आलसय से बचें, अन्यथा नुकसान सम्भव हो सकता है। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित यात्राएं हो सकती हैं।
मिथुनः स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं महसूस करेंगे। व्यापारिक साझेदारों के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं।
कर्कः सुख सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं। छात्रों तथा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
सिंहः धन लाभ की प्राप्ति होगी, इसके चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारिक वर्ग को अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं।
कन्याः गलत तरीके से धन की प्राप्ति हो सकती है। लड़ाई - झगड़े से दूर रहे, दुविधा में पड़ सकते हैं।
तुलाः भाई-बहनों को लेकर स्थिति कुछ विपरीत हो सकती है। अगर किसी प्रकार का धन अटका हुआ है, तो आज आपको मिल सकता है।
वृश्चिक: शत्रु वर्ग पर प्रभाव बना रहेगा। धन के आगमन के अच्छे योग हैं। अपने पराक्रम से कई कार्य हल करेंगे।
धनुः रुके कार्य संपन होंगे। मार्केटिंग फील्ड से सम्बंधित लोगों को अपनी वाणी के प्रभाव से फायदा प्राप्त हो सकता है।
मकरः नसों से सम्बंधित कोई बीमारी आज परेशान कर सकती है, अनदेखी न करें। जीवनसाथी तथा व्यवसायिक लोगों से मतभेद संभव है।
कुंभ : धन लाभ के योग बनते बिगड़ते रहेंगे। संतान से कष्ट संभव हो सकता है। बड़े भाई से मतभेद संभव है।
मीनः व्यापार में सफलता के योग बनेंगे। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। पेट से सम्बंधित कोई विकार हो सकता है।
| Tweet![]() |