Aaj Ka Rashifal 22 January : सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज सोमवार का दिन, पढ़ें 22 जनवरी का राशिफल

Last Updated 22 Jan 2024 07:32:17 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 22 January Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


मेषः  पुरानी चली आ रही परेशानियों में आज आपको राहत महसूस होगी। नौकरी तथा व्यापारी वर्ग के लोगों के काम का बोझ कम हो सकता है।

वृषभ: धन की प्राप्ति के नए द्वार खुल सकते हैं। पुराने किये हुए निवेशों से आज लाभ हो सकता है।

मिथुनः  नौकरी पेशा वर्ग के जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। शारीरिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

कर्कः  पुरानी चली आ रही समस्याओं का आज समाधान होने वाला है। आप अपने अंदर नयी ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।

सिंहः आज मान-सम्मान की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी वाणी द्वारा आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है।

कन्याः  बैंकिंग तथा छपाई के कार्यों से सम्बन्धित जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में बढ़िया परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

तुलाः  परिवार की खुशियों के लिए समय दे सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

वृश्चिक:आप अपने आत्मबल तथा प्रयासों से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर किये जा रहे प्रयासों में सफलता प्राप्त हो सकती है।

धनुः  आज पुरानी चल रही शारीरिक तथा मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। अगर नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो आज कर सकते हैं। 

मकरः आज किस्मत का साथ आपको मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके द्वारा किये कार्यों की सराहना हो सकती है।

कुंभ :आप अपने तथा जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। यात्राओं के चलते स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है।

मीनः सुखों में बढ़ोत्तरी आज देखने को मिलेगी। अटके हुए कार्यों को गति मिलेगी। प्रेम-संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment